फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farmer's condition critical after being shot, charges against nephew

गोली लगने से किसान की हालत गंभीर, भतीजे पर आरोप

Mon, 15 Nov 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Farmer's condition critical after being shot, charges against nephew
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। थाना क्षेत्र के गांव मीठापुर निवासी रामेंद्र राजपूत (60) रविवार रात घर के बरामदे में सो रहे थे। पत्नी व पुत्र घर के अंदर थे। सोमवार भोर में करीब तीन बजे रामेंद्र लघुशंका के लिए उठे। तभी उनके बाएं पैर की जांघ में संदिग्ध हालात में गोली लग गई। गोली चलने की आवाज सुनते ही पुत्र सतीश व अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। सतीश ने पिता को गोली लगने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस रामेंद्र को सीएचसी ले गई। वहां हालात गंभीर होने पर लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

रामेंद्र ने बताया कि उसका भाई के बेटों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। सुबह वह लघुशंका के लिए उठा तो वहां पांच भतीजे मौजूद थे। एक भतीजे ने गोली मार दी। सतीश के मौके पर पहुंचने पर पांचों उसके साथ भी मारपीट कर दी। शनिवार को भाई के एक पुत्र ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी थी। इसमें कहा था कि मेड़ काटने की रंजिश को लेकर रामेंद्र, उनके पुत्र सतीश व अजीत छतों पर चढ़कर घर में ईंट, पत्थर फेंकते हैं।
विज्ञापन

एसएसआई अमित शर्मा ने बताया कि जांच चल रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। शनिवार को मिली तहरीर पर दोनों पक्षों के लोगों पर शांतिभंग की आशंका की कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed