फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farmer's body found hanging on a noose, accused of murder

फंदे पर लटका मिला किसान का शव, हत्या का आरोप

Fri, 15 Oct 2021 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Farmer's body found hanging on a noose, accused of murder
संकिसा (फर्रुखाबाद)। किसान का शव आम के पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला। भाई ने हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। सीओ कायमगंज ने पैनल से पोस्टमार्टम करवाकर कार्रवाई करने का भरोसा दिया। इस पर भाई मान गया और शव को फंदे से उतारकर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव देवसनी निवासी किसान सूरजपाल राजपूत(35) बुधवार शाम को घर से खेत पर जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद वह वापस घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने समझा कि वह नलकूप पर सो गया होगा। गुरुवार सुबह गांव के लोगों ने उसका शव खेत में लगे आम के पेड़ पर अंगौछे से फंदे से लटका देखा। इसकी जानकारी मिलते ही भाई पृथ्वीराज राजपूत परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा। सूचना पर एसओ देवी प्रसाद गौतम मौके पर पहुंचे और शव को फंदे से उतरवाने की बात कही। भाई ने शव को उतारने से रोक दिया। उसने आरोप लगाया कि सूरजपाल की फांसी के फंदे पर लटकाकर हत्या की गई है। भाई ने बताया कि जब कभी सूरजपाल नलकूप पर सोने चले जाते थे, वह शराब भी पी लेते थे। इसलिए रात में उनको खोजने के लिए नहीं निकले।
विज्ञापन

सीओ कायमगंज सोहराब आलम ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर छानबीन की। सीओ ने पैनल से पोस्टमार्टम कराने का भरोसा दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने की बात कही। इस पर भाई व परिजन मान गए। शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पति की मौत पर पत्नी क्रांति देवी, पुत्र मंजीत, पुत्री शालिनी आदि परिजन रो-रो कर बेहाल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक पैनल से हुए पोस्टमार्टम में सूरजपाल की मौत फांसी लगने से दम घुटने से होना बताई गई है। उसके शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है। सीओ ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का नजर आ रहा है। फिर जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। किसी रंजिश की बात भी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed