फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farmer injured due to shooting under suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में गोली लगने से किसान घायल

Thu, 13 May 2021 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Farmer injured due to shooting under suspicious circumstances
फर्रुखाबाद। तरबूज की फसल की रखवाली करते वक्त संदिग्ध हालात में किसान के पैर में गोली लग गई। इससे वह लहूलुहान हो गया। पड़ोसी युवक ने अपने परिजनों की मदद से उसे थाने पहुंचाया। पुलिस ने देर रात परिजनों को सूचना दी। घायल का लोहिया अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव सिरोली निवासी गोपी चंद्र (36) के बुधवार देर रात करीब 11 बजे तरबूज की फसल की रखवाली करते वक्त संदिग्ध हालात में पैर में गोली लग गई। इससे वह घायल हो गया। पड़ोसी युवक अपने परिजनों की मदद से उसे थाने लेकर पहुंचा।
विज्ञापन

करीब एक बजे पुलिस ने भाई अवधपाल को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। अवधपाल ने बताया कि गोपी चंद्र की गांव के ही एक युवक से तरबूज बेचने के पैसों को लेकर विवाद हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसी युवक ने भाई को गोली मारी गई है। पुलिस से मिलीभगत करके हकीकत को दबाया जा रहा है। फिलहाल वह लोहिया अस्पताल में भर्ती है। एसओ अंकुश राघव ने बताया कि मामला संदिग्ध है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed