फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farmer dies in road accident

अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत

Wed, 23 Jun 2021 04:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 04:21 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies in road accident
रामवरन की फाइल फोटो। - फोटो : FARRUKHABAD
सड़क हादसे में किसान की मौत
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। बेटी के साथ साले की शादी में शामिल होने बाइक से जा रहे किसान को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को लोहिया अस्पताल लाया गया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया।
शाहजहांपुर जिले के थाना कलान के गांव रोहन नगला निवासी रामवरन (30) के साले उमेश की बुधवार को शादी थी। वह मंगलवार रात करीब दो बजे घर से बाइक से अपने बेटी रोशनी (7) को साथ लेकर थाना अल्लाहगंज के गांव मऊ स्थित ससुराल के लिए चल दिया।
विज्ञापन

बाइक अमृतपुर के पास पहुंची, तो अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस घायल को लोहिया अस्पताल लेकर पहुंची। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर परिजन भी थाने पहुंच गए। रामवरन खेती करता था। वह हेलमेट नहीं लगाए था। हादसे में रोशनी को खरोंच तक नहीं आई। पुलिस ने इसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामवरन खेती करता था और पांच भाइयों में दूसरे नंबर का था। बड़े भाई चेतराम और छोटे रविंद्र, आर्येंद्र व अजय हैं। उसके रोशनी के अलावा तीन और बेटियां चांदनी, प्रांशी व गुड़िया हैं। पत्नी रेखा और मां धन देवी का रो-रो कर बुरा हाल है।

तीन बेटियों संग मायके में थी पत्नी
भाई की शादी में शामिल होने के लिए पत्नी रेखा कई दिन पहले ही तीन बेटियों के साथ मायके चली गई थी। बुधवार सुबह से शादी की रस्में शुरू होनी थीं। इसलिए बहनोई को जल्दी बुलाया गया था। रामवरन इसीलिए जल्दी घर से निकला था। मगर ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed