{"_id":"61c60d0e95337e6a79295fa3","slug":"farmer-dies-due-to-vehicle-collision-cousin-injured-farrukhabad-news-knp6715071149","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से किसान की मौत, मौसेरा भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से किसान की मौत, मौसेरा भाई घायल
विज्ञापन
सीएचसी कमालगंज में सुरजीत के रोते बिलखते परिजन। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
कमालगंज। रजीपुर से बाजार कर मौसेरे भाई के साथ घर जा रहे किसान की बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचे किसान को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंच गए। दोनों में से कोई हेलमेट नहीं लगाए था।
जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव महमूदापुर निवासी सुरजीत राजपूत (38) करीब दो दिन पूर्व गदनपुर तुर्रा ग्राम पंचायत के मजरा मझगवां में स्थित मौसी शीला के घर गया था। शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे सुरजीत मौसेरे भाई अजय (40) के साथ बाइक से रजीपुर बाजार से लौटकर मौसी के घर जा रहा था।
रास्ते में अलाउद्दीनपुर विद्यालय के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे सुरजीत व अजय घायल हो गए। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर आधा घंटे बाद पहुंची एंबुलेंस से घायल सुरजीत को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां चिकित्सक डॉ. मान सिंह वर्मा ने सुरजीत को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
अजय का स्थानीय डॉक्टर से उपचार कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह अस्पताल पहुंचे और जांच की। घटना की सूचना पर सुरजीत के परिजन अस्पताल पहुंच गए। पत्नी, मां कृष्णा देवी, पुत्र अंकित व पुत्री लाली, उजाला का रो रोकर बुरा हाल हो गया। घायल अजय के चचेरे भाई विकास ने बताया कि सुरजीत बाजार जाने के लिए घर से निकला था।