{"_id":"61e06c4d3b0046049c6bdd59","slug":"farmer-dies-after-falling-in-a-well-accused-of-murder-farrukhabad-news-knp675177369","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुएं में गिरकर किसान की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुएं में गिरकर किसान की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
सुधीश सिंह की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
जहानगंज। घर से सब्जी लेने गए किसान की कुएं में गिरकर मौत हो गई। भाई ने हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
थाना क्षेत्र के गांव पतौंजा के मजरा बरुआ नगला निवासी किसान सुधीश सिंह (40) बुधवार शाम सब्जी लेने के लिए घर से निकले थे। रात तक न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश की। इसी दौरान जहानगंज कस्बा निवासी शिवलेश ने गांव बरुआ नगला निवासी सुरेंद्र को बताया कि भैरव बाबा मंदिर के पास सुधीश कुएं में गिर गया है।
इस पर सुरेंद्र ने सुधीश के भाई प्रदीप को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने सुधीश को कुएं से निकलवाया और एक निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
भाई प्रदीप ने जहानगंज कस्बा के एक युवक पर भाई की कुएं में फेंककर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि आरोप की तहरीर मिली है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, किसान की मौत से पत्नी गीता, पुत्री चांदनी, वंदना, पल्लवी व पुत्र मोहित रो-रो कर बेहाल हो गए।

गांव बरुआ नगला में रोते बिलखते सुधीश के परिजन। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन