फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farmer asked for water for the crop, the operator abused

Farrukhabad News: किसान ने फसल के लिए मांगा पानी तो आपरेटर ने दी गालियां

Wed, 24 May 2023 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
farmer asked for water for the crop, the operator abused
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। राजकीय नलकूप खराब हैं या फिर उन पर दबंगों का कब्जा है। इससे किसान बेहाल हैं। किसान ने जब आपरेटर को फोन कर सिंचाई के लिए पानी मांगा तो आपरेटर ने उससे गालीगलौज कर दिया। किसान ने अधिशासी अभियंता से शिकायत की है।

नवाबगंज क्षेत्र के गांव महमदपुर कामराज निवासी नाहर सिंह यादव ने अधिशासी अभियंता से शिकायत की कि राजकीय नलकूप खराब होने से उसकी मूंगफली की फसल सूख रही है। पिछले चार दिनों से वह आपरेटर से सिंचाई के लिए पानी मांग रहा है, लेकिन आपरेटर ने पानी देने से इन्कार कर दिया। राजकीय नलकूप पर गांव के ही दबंग किसान का कब्जा है। आपरेटर ने फोन पर गाली-गलौज के साथ धमकी दी। हद तो तब पार हो गई जब आपरेटर ने शिकायत के नाम पर मानवाधिकार संगठन को भी गालियां दीं। किसान नाहर सिंह ने फसल सूखने पर आत्महत्या करने की चेतावनी देते हुए आपरेटर व दबंग किसान के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। उसने गाली-गलौज करते हुए आपरेटर का ऑडियो भी उपलब्ध कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed