{"_id":"5f2707b78ebc3eb9ca1a7cb6","slug":"fansi-farrukhabad-news-knp574739093","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीआरडी जवान का शव फंदे से लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीआरडी जवान का शव फंदे से लटका मिला
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। पीआरडी जवान का शव रविवार सुबह नलकूप के पास पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुत्र ने गांव के ही एक शातिर युवक पर पिता की हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। शनिवार शाम आरोपी ने पीआरडी जवान को हत्या की धमकी दी थी। सूचना पर पहुंचे सीओ ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव सिनौड़ा ईश्वरीय निवासी पीआरडी जवान रामगोपाल(45) मदनपुर चौकी पर ड्यूटी करते थे। वह दो दिन से ड्यूटी पर नहीं गए थे। शनिवार रात रामगोपाल अपने नलकूप पर सोने के लिए चले गए थे। रात में दस बजे पुत्र आलोक पिता रामगोपाल को बुलाने के लिए गया, पर उन्होंने आने से मना कर दिया। रविवार सुबह 8 बजे गांव का ही सोमेंद्र खेतों की ओर गया था। वहां उसने नलकूप के पास शहतूत के पेड़ पर रामगोपाल का शव फंदे से लटकता पाया।
सोमेंद्र ने रामगोपाल के घर जाकर घटना की जानकारी दी। इससे घर में कोहराम मच गया। दूसरे पुत्र गोपाल ने यूपी 112 पर सूचना दी। मदनपुर चौकी इंचार्ज अभय प्रताप व सीओ सोहराब आलम मौके पर पहुंचे। गोपाल ने सीओ को बताया कि गांव के ही एक शातिर ने शनिवार को घर आकर पिता को जान से मारने की धमकी दी थी। उसने ही पिता की हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया है। सीओ सोहराब आलम ने बताया कि पुलिस ने पुत्र की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस ने गांव के चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।