{"_id":"6047ac308ebc3ed3075e7122","slug":"family-members-created-chaos-due-to-death-of-contract-operator-farrukhabad-news-knp6166158163","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदा परिचालक की मौत से परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविदा परिचालक की मौत से परिजनों में मचा कोहराम
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अलीगंज में मार्ग दुर्घटना में संविदा परिचालक की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बेवर रोड निवासी गुलाम अहमद रजा(34) रोडवेज में संविदा परिचालक थे। वह अपनी मौसी के बेटे की शादी में जनपद एटा थाना अलीगंज गांव ककौड़ा गए थे। वहां के अलीगंज में हुई दुर्घटना में सोमवार को गुलाम रजा अहमद समेत तीन लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।
गुलाम रजा अहमद की मौत की खबर आने से घर में कोहराम मच गया। पत्नी शबाना बेगम, पुत्र रियाज, पुत्री खुशी, खुशबू रो-रो कर बेहाल हो गई। उनका एक पुत्र छह माह का है। शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव कुइयां संत निवासी अजरूद्दीन भी इसी शादी में शामिल होने के लिए गए थे। दुर्घटना में वह भी घायल हो गए। हालत गंभीर होने पर उनको आगरा रेफर कर दिया गया।