फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Families of four candidates withdrew nomination papers

चार प्रत्याशी के परिजनों ने वापस लिये नामांकनपत्र

Fri, 04 Feb 2022 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Families of four candidates withdrew nomination papers
फर्रुखाबाद। विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को भाजपा के एक व सपा के तीन प्रत्याशियों के परिजनों ने नामांकन वापस ले लिए हैं। चार नामांकन वापस होने से जिले में अब 42 प्रत्याशी चुनावी रण में घमासान करने को तैयार हैं। महान दल के प्रत्याशी ने चुनाव लड़ने से पहले ही मैदान छोड़ दिया है।
विज्ञापन

जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र से 46 दावेदारों के नामांकनपत्र जांच में वैध मिले थे। इनमें चार नामांकनपत्र वापस ले लिए जाने से अब 42 प्रत्याशी मैदान में हैं। विधानसभा क्षेत्र सदर फर्रुखाबाद में 13 प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें भाजपा प्रत्याशी विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी की पत्नी अनीता द्विवेदी ने नामांकन वापस ले लिया। जबकि सपा प्रत्याशी सुमन शाक्य उर्फ सुमन मौर्या के बेटे चंद्रकृष्ण मौर्य महान दल दल से प्रत्याशी थे।
विज्ञापन

चंद्रकृष्ण मौर्य ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इससे जिले में अब महान दल का कोई प्रत्याशी नहीं बचा है। अमृतपुर क्षेत्र से सपा प्रत्याशी की डॉ. जितेंद्र सिंह यादव की पत्नी नवाबगंज ब्लाक प्रमुख अनीता रंजन व भोजपुर से सपा प्रत्याशी अरशद जमाल सिद्दीकी के पिता पूर्व विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी ने भी अपना नामांकन वापस लिया है। इससे अब अमृतपुर से 13, फर्रुखाबाद व भोजपुर से 11-11 व कायमगंज से सात प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। 20 फरवरी को मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कायमगंज विधानसभा सीट : यहां से सात प्रत्याशी मैदान में हैं। भाजपा गठबंधन (अपना दल) से डॉ. सुरभि को कप प्लेट), सपा से सर्वेश आंबेडकर को साइकिल, कांग्रेस से शकुंतला देवी को हाथ का पंजा, बसपा से दुर्गा प्रसाद को हाथी, निर्दलीयों में प्रशांत कुमार को झाड़ू, अरुण कुमार को गैस सिलिंडर और लक्ष्मी को एसी चुनाव चिह्न मिला है।
अमृतपुर विधानसभा सीट : यहां से 13 प्रत्याशी चुनावी रण में हैं। भाजपा से विधायक सुशील शाक्य को कमल का फूल, सपा से डॉ. जितेंद्र सिंह यादव को साइकिल, कांग्रेस से शुभम तिवारी को हाथ का पंजा, बसपा से अमित कुमार सिंह को हाथी, बहुजन मुक्ति पार्टी से अजय सिंह राजपूत को चारपाई, भारतीय नागरिक पार्टी से श्यामवीर को साइकिल पंप, भारतीय सुभाष सेना से सोनपाल को कैंची, निर्दलीयों में पूर्व राज्य मंत्री नरेंद्र सिंह यादव को कप और प्लेट, उदयवीर को बल्ला, धर्मवीर को कीप, रोशन लाल को अलमारी, संतोष को केतली और सुरेश कुमार को कैमरा चुनाव चिह्न आवंटित हुआ।
विधानसभा क्षेत्र फर्रुखाबाद सदर : यहां से 11 प्रत्याशी मैदान में हैं। भाजपा प्रत्याशी विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी को कमल का फूल, सपा की सुमन शाक्य उर्फ सुमन मौर्या को साइकिल), कांग्रेस की लुईस खुर्शीद को हाथ का पंजा, बसपा के विजय कटियार को हाथी, आम आदमी पार्टी के नीरज प्रताप शाक्य को झाड़ू, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के राजेश कुमार को बांसुरी, जन अधिकार पार्टी की रुचि सिंह को गैस सिलिंडर, जनता दल (यूनाइटेड) के वरुण अशोक सक्सेना को तीर, स्वतंत्र इंडियन लेबर पार्टी से विक्रांत सिंह को बल्लेबाज, निर्दलीय में कृष्ण कुमार तिवारी को कैरम बोर्ड, डॉ. भारत चंद्र गौड़ को आला चुनाव चिह्न मिला है।

विधानसभा क्षेत्र भोजपुर : इस क्षेत्र से 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। भाजपा के विधायक नागेंद्र सिंह राठौर को कमल का फूल, सपा के अरशद जमाल सिद्दीकी को साइकिल, कांग्रेस की अर्चना राठौर को हाथ का पंजा, बसपा के आलोक वर्मा को हाथी, आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के तालिब सिद्दीकी को पतंग, आम आदमी पार्टी के राहुल को झाड़ू, भारतीय सुभाष सेना से रामतीर्थ को कैंची, निर्दलीयों में शैलेंद्र सिंह को अलमारी, एजाज अहमद को बेबी वॉकर, रिजवान को गुब्बारा, आलोक कुमार को एसी चुनाव चिह्न मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed