फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Falling plaster of primary school

प्राइमरी पाठशाला का गिर रहा प्लास्टर

Sun, 29 Nov 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Sun, 29 Nov 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
Falling plaster of primary school

राजेपुर। ब्लाक क्षेत्र में स्थित प्राइमरी पाठशाला कमालुद्दीनपुर का भवन जर्जर अवस्था में पड़ा है। भवन में बने सात कमरों में से चार जर्जर अवस्था में हैं। इसके चलते बच्चे बाहर बैठने को मजबूर हैं। प्रधानाध्यापक का कहना है कि खंड शिक्षाधिकारी को लिखित सूचना दे दी है।

विज्ञापन


गांव कमालुद्दीनपुर स्थित प्राइमरी पाठशाला के कमरों से प्लास्टर गिर रहा है। फर्श भी टूटी पड़ी है। कक्ष संख्या 3 में बैठने वाले रेशमा, अजीत, काजल, संध्या, शबनम, सविता, पारुल और रोशनी आदि बच्चों ने बताया कि पढ़ाई के दौरान कई बार प्लास्टर उनके ऊपर गिर चुका है।
विज्ञापन


प्रधानाध्यापक सुभाष अवस्थी ने बताया कि 10 साल पहले भवन की मरम्मत कराई गई थी। मौजूदा समय में भवन जर्जर है। आए दिन प्लास्टर बच्चों के ऊपर गिरने से उन्होंने बच्चों को बाहर बैठाना शुरू कर दिया है। प्रधानाध्यापक ने बताया कि बीईओ को लिखित में इसकी सूचना दी जा चुकी है। पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed