{"_id":"4f22e32289475fbb5f9cba4a28671e31","slug":"fair-in-protest-power-cuts-anger-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती के विरोध में फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती के विरोध में फूटा गुस्सा
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Mon, 10 Aug 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अघोषित बिजली कटौती के विरोध में व्यापारियों का गुस्सा सोमवार को फूट
विज्ञापन
पड़ा। व्यापारियों ने व्यापार मंडल मिश्र गुट के पदाधिकारियों के साथ नेहरू
रोड-घुमना मुख्यमार्ग पर जाम लगा दिया। जमकर सरकार विरोधी नारे लगाए और
बिजली विभाग को भी कोसा। व्यापारियों ने अतिरिक्त एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर
बिजली व्यवस्था में सुधार लाने की मांग की।
शहर में अघोषित बिजली कटौती के विरोध में सोमवार दोपहर करीब 3.30 बजे व्यापार मंडल मिश्र गुट के पदाधिकारियों के साथ व्यापारियों ने घुमना मुख्यमार्ग पर जाम लगा दिया। व्यापारियों ने बाइकें और साइकिलें सड़क के बीचोबीच खड़ी कर दीं। इससे आवागमन बंद हो गया। व्यापारियों ने सरकार विरोधी नारे भी लगाए। जाम की सूचना मिलने पर सदर कोतवाल
आरपी यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। कोतवाल ने जाम खुलवाने का प्रयास किया लेकिन व्यापारी नहीं माने। इनका कहना था कि रात्रिकालीन बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। दिन में भी ठीक से बिजली नहीं मिल पा रही है। पड़ोसी जिला कन्नौज में भरपूर बिजली मिल रही है। वहीं फर्रुखाबाद के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। इस दौरान
अतिरिक्त एसडीएम संत कुमार मौके पर पहुंच गए। इनको व्यापारियों ने ज्ञापन सौंप चेतावनी दी कि दो दिन में बिजली व्यवस्था में सुधार न हुआ तो धरना-प्रदर्शन और बाजार बंदी की जाएगी। अतिरिक्त एसडीएम के आश्वासन पर व्यापारियों ने जाम खोल दिया। जाम लगे होने के चलते वाहन चालक इधर-उधर गलियों से होकर गुजरने को मजबूर हुए।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संजीव मिश्र बाबी, प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण प्रकाश तिवारी, नगर अध्यक्ष मोहम्मद इकलाख खां, नगर महामंत्री राकेश सक्सेना, नगर युवा महामंत्री अंकुर श्रीवास्तव, युवा कोषाध्यक्ष फारुख हसीन, वसीमुज्जमा खां और सौरभ भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
मोहम्मदाबाद प्रतिनिधि के अनुसार बिजली कटौती के विरोध में कसबा चौराहा पर कस्बे वासियों ने जाम लगा दिया। इनका कहना था कि मात्र पांच-छह घंटे ही बिजली मिल रही है। इससे भीषण गर्मी में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जाम की सूचना पर कोतवाल भीम सिंह जावला मौके पर पहुंचे। उन्होंने मुकदमे की चेतावनी दी तो कस्बे वासियों ने एक्सईएन को संबोधित ज्ञापन कोतवाल को सौंपते हुए जाम खोल दिया। कोतवाल भीम सिंह जावला ने बताया कि उनकी मोबाइल पर
एक्सईएन से बात हुई तो उन्होंने कहा कि लोड बढ़ने के चलते कटौती की जा रही है। पांच-छह दिन बाद बिजली व्यवस्था सुचारु हो जाएगी। जाम लगाने वालों में अंशुल दुबे, पवन दुबे, शिवम दुबे, प्रधान दुबे, नीशू गुप्ता, राजीव गुप्ता और विपिन गुप्ता आदि मौजूद रहे।