फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Expressway,farrukhabad news,link expressway

ढाई सौ करोड़ हो सकती लिंक एक्सप्रेस-वे की अनुमानित लागत

Mon, 20 Jun 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Expressway,farrukhabad news,link expressway
फर्रुखाबाद। जनपद को लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे से जोड़ने की कवायद शुरू कर दी गई है। लोक निर्माण विभाग ने करीब ढाई सौ करोड़ की अनुुमानित लागत आने की रिपोर्ट शासन को भेजी है। इसके साथ ही प्रस्ताव बनाने का काम भी शुरू कर दिया है। फतेहगढ़ स्थित जिला मुख्यालय से एक्सप्रेस-वे की दूरी 39 किलोमीटर है, यानी लिंक एक्सप्रेस-वे की लंबाई इतनी होगी। इसका 15 किलोमीटर का हिस्सा कन्नौज से होकर गुजरेगा।
विज्ञापन

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे से जनपद को जोड़ने की मांग लंबे समय से चल रही है। गंगा एक्सप्रेस को भी शाहजहांपुर से होकर निकाला जा रहा है। ऐसे में दोनों एक्सप्रेस-वे से फर्रुखाबाद के लोग वंचित है।
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों व विपक्ष के लोगों ने पिछले दिनों हुए विधानसभा सत्र में फर्रुखाबाद को लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे से जोड़ने के लिए लिंक एक्सप्रेस-वे बनाने की मांग उठाई थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में कहा था कि लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे व गंगा एक्सप्रेस-वे से लिंक एक्सप्रेस-वे बनाकर फर्रुखाबाद जनपद को जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा से इस संबंध में लोक निर्माण विभाग से जानकारी मांगी गई थी। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता बृजेंद्र चौधरी ने एक्सप्रेस-वे से जनपद को जोड़ने के लिए 249.74 करोड़ की अनुमानित लागत आने की रिपोर्ट शासन को भेजी है।
इसमें बताया है कि लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे की फतेहगढ़ स्थित जिला मुख्यालय से 39 किलोमीटर की दूरी पर है। इसमें 24 किलोमीटर का हिस्सा फर्रुखाबाद में आता है और शेष 15 किलोमीटर का हिस्सा कन्नौज में है।

लिंक एक्सप्रेस-वे का प्रस्ताव बनाने के लिए कस्बा कमालगंज सहित खुदागंज में सड़क के दोनों ओर नापजोख भी कराई जा चुकी है। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता जेएल यादव ने बताया कि लिंक एक्सप्रेस-वे की अनुमानित लागत की सूचना शासन को भेज दी गई है। अब प्रस्ताव बनाने का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed