फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   exen,putla dahan,farrukhabad news,bijli vibhag

बिजली कटौती के विरोध में एक्सईएन का पुतला फूंका

Mon, 16 May 2022 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
exen,putla dahan,farrukhabad news,bijli vibhag
कायमगंज के मुख्य चौराहे पर विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता का पुतला फूंकते भाकियू नेता। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज। भीषण गर्मी में बिजली अव्यवस्था लोगों का पसीना छुड़ा रही है। नगर में फाल्ट और ट्रिपिंग ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में फाल्ट के कारण फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। इसके विरोध में भारतीय किसान यूनियन ने नगर के मुख्य चौराहे पर प्रदर्शन कर एक्सईएन का पुतला फूंका और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (भानू गुट) के जिला प्रभारी मुन्नालाल सक्सेना के नेतृत्व में अन्य किसान नेता जवाहरगंज सब्जी मंडी में जमा हुए। यहां से हाथ एक पुतला लेकर नगर के मुख्य चौराहे पर पहुंचे। वहां पर बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतले को आग के हवाले कर दिया। उनका कहना है इन दिनों लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं।
विज्ञापन

बार-बार फाल्ट और ट्रिपिंग से लोगों को बिजली नहीं मिल रही है। विभाग के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। गांव में तो हालात और भी खराब हैं। खेतों में खड़ी फसलें सूख रहीं हैं। इस दौरान रामवीर सिंह, रागिब हुसैन, विनीत कुमार सक्सेना, प्रताप सिंह गंगवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed