{"_id":"629f9943a3fc2a38c83867cd","slug":"exen-farrukhabad-news-samvida-worker-bijli-vibhag-farrukhabad-news-knp701165233","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सईएन पर भारी संविदा कर्मी, संस्था ने नहीं हटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सईएन पर भारी संविदा कर्मी, संस्था ने नहीं हटाए
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शटडाउन लेकर काम करते समय बिजली चालू कर देने से लाइनमैन के झुलस जाने में दोषी चार संविदा कर्मियों को एक्सईएन नहीं हटवा पाए। कार्यदायी संस्था ने एक्सईएन के पत्र पर कर्मचारियों को नहीं हटाया, वह अभी भी उपकेंद्र पर ड्यूटी कर रहे हैं। इससे राजेपुर क्षेत्र में संविदा कर्मियों में दो फाड़ होने से वहां की बिजली व्यवस्था बदहाल होने लगी है।
राजेपुर क्षेत्र में लाइनमैन राजेश उर्फ बैजू 31 मई को शटडाउन लेकर 11केवी लाइन का तार जोड़ रहा था। सूचना दिए बिना एसएसओ ने बिजली चालू कर दी। इससे करंट लगने से राजेश व एक अन्य लाइनमैन झुलस गया था। कार्य में लापरवाही में दोषी पाकर एक्सईएन ग्रामीण सुरेंद्र कुमार ने एसएसओ अवनीश कुमार, मोनू राजपूत, सहायक एसएसओ जितेंद्र राजपूत व पंकज राजपूत उर्फ पवन कुमार को हटाने के लिए कार्यदायी संस्था मैसर्स भारत इंटर प्राइजेज को एक जून को पत्र लिखा था।
इन कर्मचारियों के खिलाफ अन्य संविदा कर्मियों ने शिकायत की थीं। सात दिन गुजर गए, अभी तक कार्यदायी संस्था ने चार में से एक भी कर्मचारी को नहीं हटाया। वह अभी भी उपकेंद्र पर ड्यूटी कर रहे हैं। चारों कर्मचारियों के न हटने से अन्य संविदा कर्मी तार टूटने पर शटडाउन नहीं लेते हैं। जब जेई शटडाउन दिलाते हैं, तभी लाइनमैन तार जोड़ते हैं। इससे लाइन ठीक होने भी समय लगता है।