फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Excited to take second dose of vaccine

वैक्सीन का दूसरा डोज लेने वाले उत्साहित, छूटे हुए फिर रह गए पीछे

Mon, 15 Feb 2021 10:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Excited to take second dose of vaccine
लोहर्या अस्पताल में कोरोना टीका लगवाते अरुण सक्सेना। - फोटो : FARRUKHABAD
वैक्सीन का दूसरा डोज लेने वाले उत्साहित
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जनपद में पहले दिन हुए टीकाकरण से अब तक छूटे स्वास्थ्य कर्मियों के सोमवार को कोरोना का टीका लगाया गया। 1747 लक्ष्य के सापेक्ष 404 स्वास्थ्य कर्मियों ने टीका लगवाया। वहीं वैक्सीन के दूसरे डोज का टीका लगवाने वाले स्वास्थ्य कर्मियों में खासा उत्साह दिखा।
16 जनवरी को पहले दिन हुए टीकाकरण में कम स्वास्थ्य कर्मियों ने ही टीका लगवाया था। छूटे हुए 1747 स्वास्थ्य कर्मियों को सोमवार को 16 बूथों पर टीके लगने थे। लोहिया महिला व पुरुष अस्पताल में 300 लक्ष्य के सापेक्ष 104 स्वास्थ्य कर्मियों ने टीका लगवाया। सिविल अस्पताल लिंजीगंज में 249 में 21, सीएचसी बरौन में 183 में से 51, कायमगंज में 184 में से 28, शमसाबाद सीएचसी पर 181 में 43, नवाबगंज में 122 में से 22, राजेपुर में 126 में से 45, कमालगंज में 135 में से 58 व मोहम्मदाबाद सीएचसी पर 267 में 32 स्वास्थ्य कर्मियों ने टीका लगवाया।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रभात वर्मा ने बताया कि 16 बूथों पर छूटे हुए 1747 में 404 स्वास्थ्य कर्मियों ने टीका लगवाया। वहीं 152 में से 140 स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरे डोज का टीका लगाया गया। अगला सत्र 18 फरवरी को हागा। 3500 डोज वैक्सीन कानपुर और आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोहिया महिला अस्पताल के कंप्यूटर आपरेटर अरुण सक्सेना ने बताया कि टीका लगने के बाद उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई। वह अपना अनुभव परिचितों से साझा कर टीका लगवाने के लिए प्रेरित करेंगे। जिससे वह लोग भी कोरोना से सुरक्षित हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed