{"_id":"626d8c3491baa3136f5fa913","slug":"exam-farrukhabad-news-navodaya-farrukhabad-news-knp694237072","type":"story","status":"publish","title_hn":"1667 परीक्षार्थियों ने छोड़ दी नवोदय प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1667 परीक्षार्थियों ने छोड़ दी नवोदय प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए शनिवार को जिले में 12 केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा कराई गई। पंजीकृत 3812 परीक्षार्थियों में से 2145 परीक्षा में शामिल हुए और 1667 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
जवाहर नवोदय विद्यालय मोहम्मदाबाद में कक्षा छह में प्रवेश के लिए 3812 परीक्षार्थियों ने फार्म भरे थे। इनको प्रवेश पत्र वितरित किए गए थे। शनिवार को कन्या विद्यापीठ इंटर कॉलेज, कलावती मार्डन पब्लिक स्कूल मंझना, सूर्य कुमारी इंटर कॉलेज मंझना, महादेवी वर्मा राजकीय इंटर कॉलेज फतेहगढ़, राजकीय इंटर कॉलेज फतेहगढ़, भारतीय इंटर कॉलेज मोहम्मदाबाद, शक्ति सैनिक इंटर कॉलेज मौधा, मेजर एसडी इंटर कॉलेज, सत्यवती पब्लिक स्कूल गांधी, आरपी इंटर कॉलेज कमालगंज, फिरोज गांधी इंटर कॉलेज और सोनी पारिया पब्लिक स्कूल कमालगंज केंद्र पर सीसीटीवी कैमरा की निगरानी परीक्षा कराई गई।
परीक्षार्थियों को 11 बजे केंद्रों पर प्रवेश दिया गया। साढ़े 11 बजे से शुरू हुई परीक्षा डेढ़ बजे तक चली। नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज उपाध्याय और प्रवेश परीक्षा प्रभारी अजीत सिंह ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि पंजीकृत 3812 परीक्षार्थियों में से 2145 परीक्षा में शामिल हुए और 1667 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है।