{"_id":"6b048cf9c7ca3413a20e0776","slug":"ex-serviceman-loses-leg-while-alighting-from-a-moving-train-dies-farrukhabad-news-c-12-1-knp1061-1721981-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: चलती ट्रेन से उतरने में पूर्व सैनिक का पैर कटा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: चलती ट्रेन से उतरने में पूर्व सैनिक का पैर कटा, मौत
विज्ञापन
-फतेहगढ़ रेलवे स्टेशन पर गोरखपुर-साबरमती एक्सप्रेस से दुर्घटना
-कानपुर से दवा लेकर लौट रहे थे देवेंद्र सिंह, परिजन बेहाल
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। कानपुर से हार्ट की दवा लेकर लौटते समय फतेहगढ़ स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास करने पर पूर्व सैनिक घायल हो गए। आरपीएफ ने लोहिया अस्पताल पहुंचाया, तो जांच के बाद मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पहुंचे परिजन में चीख पुकार मच गई।
नवाबगंज थाने के गांव बराकेशव निवासी देवेंद्र सिंह राठौर (56) परिवार के साथ फतेहगढ़ के मोहल्ला नेकपुर चौरासी में मकान बनवाकर रह रहे थे। उनकी कई साल से हार्ट की दवा कानपुर रीजेंसी से चल रही थी। सोमवार सुबह ट्रेन से वह कानपुर में दवा लेने गए थे। शाम करीब चार बजे के करीब गोरखपुर से साबरमती जा रही एक्सप्रेस ट्रेन से लौट रहे थे।
फतेहगढ़ स्टेशन पर इस ट्रेन का स्टॉपेज नहीं था। ट्रेन की गति कुछ धीमी हुई, उसी समय देवेंद्र सिंह ने भी उतरने का प्रयास किया। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने पर वह प्लेटफार्म नंबर एक पर जा गिरे। उनके दोनों पैर प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच में फंस गए। इससे एक पैर पूरा कट गया, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास लोगों ने बमुश्किल बचाया। शोर होने पर ट्रेन खड़ी हो गई।
विज्ञापन
आरपीएफ के सिपाही बलिराम यादव ने लोहिया अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। शव मॉर्चरी में रखवाकर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। देवेंद्र सिंह के एक पुत्र सुमित राठौर, पुत्री प्रिया राठौर और पत्नी सुनीता राठौर हैं। पुत्र सुमित ने बताया कि पापा के पास मिले कागजों में गांव बराकेशव का पता लिखा था। वहां सूचना देने के बाद उन लोगों को काफी देर से जानकारी हुई। वह महीने में एक दो बार दवा लेने जाते थे। परिजन बेहाल हैं।