फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   every month 90 thousand recovery from Tempo drivers.

टेंपो चालकों से हर माह 90 हजार की वसूली

Mon, 21 Dec 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Mon, 21 Dec 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
every month 90 thousand recovery from Tempo drivers.

फर्रुखाबाद। यूनियन के नाम पर टेंपो चालकों से हर माह 90 हजार रुपयों की अवैध वसूली हो रही है। यह वसूली यूनियन के अध्यक्ष अपने कर्मचारियों के माध्यम से फतेहगढ़ सीएमओ कार्यालय के नजदीक कराते हैं। इस वसूली को लेकर यूनियन में फूट पड़ गई। अध्यक्ष ने महामंत्री को संगठन से निकाल दिया, तो महामंत्री ने यूनियन के नियमों संबंधित रिपोर्ट तैयार कर डीएम और एसपी को जांच किए जाने के लिए भेजी है।

विज्ञापन


यूनियन अध्यक्ष के मुताबिक फतेहगढ़- फर्रुखाबाद मार्ग पर लगभग  300 टेंपोे चलते हैं। इनसे प्रतिदिन 10 रुपये के हिसाब से फर्रुखाबाद टैक्सी थ्री व्हीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कर्मचारियों के माध्यम से सीएमओ कार्यालय के नजदीक वसूली कराते है। इस तरह की वसूली के आंकडे़ देखे जाएं तो प्रति माह टेंपो चालकों से 90 हजार रुपये रुपयोें की संगठन वसूली करता है।
विज्ञापन


इस वसूली को लेकर संगठन के पदाधिकारियों में फूट पड़ गई। पहले संगठन के अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने महामंत्री मोहित सक्सेना को संगठन से निकाल दिया। इसको लेकर महामंत्री ने डीएम और एसपी को शिकायती प्रार्थना पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें कहा गया कि अध्यक्ष अनिल गुप्ता मनमाने तरीके से टेंपो चालकों से वसूली करते हैं। इसका विरोध करने पर संगठन से निकालने का समाचार प्रकाशित कराया है। इस तरह की वसूली अवैधानिक है। संस्था के नियमों के अनुसार संगठन के सदस्यों से दो रुपये प्रतिदिन के हिसाब से लिए जाने चाहिए। 


यहंा 10 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से वसूले जा रहे हैं। इसका विरोध कर  चुनाव कराने की मांग की थी। इससे  नाराज होकर अनिल गुप्ता ने संगठन से हटाने की धमकी दी। उन्होंने वसूल की जाने वाली धनराशि का ब्योरा भी उपलब्ध नहीं कराया। इन्होंने  चालकों से हो रही वसूली के संबंध मेें जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इस बारे में अनिल गुप्ता ने बताया कि तीन माह वसूली हुई है। अब यह बंद है। इस पैसे से 28 टेंपो का पंजीयन कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed