फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Evening power cut off

शाम को बिजली कटौती बंद हो

Fri, 01 Jan 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद।
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद। Updated Fri, 01 Jan 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
Evening power cut off

फर्रुखाबाद। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को हुई उद्योग बंधु की बैठक

विज्ञापन
में डीएम सत्येन्द्र कुमार सिंह ने एलडीएम को  प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत लोन मुहैया कराने के निर्देश दिए। डीएम ने अधिशासी अभियंता ग्रामीण अमर सिंह से  कहा कि दस उद्यमियों ने विद्युत भार बढ़ाने के लिए आवेदन किया था।

 इन्होंने अभी तक धनराशि जमा नहीं की। इनके धनराशि जमा करने पर भार बढ़ा दिया जाए। व्यापारी नेता अरुण प्रकाश तिवारी उर्फ ददुआ ने कहा कि शाम को होने वाली  बिजली कटौती बंद की जाए। व्यापारी नेता रोहित गोयल ने बताया कि टेक्सटाइल पार्क की प्रगति तेजी से चल रही है।

 बैठक में वस्त्र छपाई कुटीर उद्योग सेवा संस्थान के अध्यक्ष चंद्रपाल वर्मा ने कहा कि न्यायालय ने आदेश दिए हैं कि जब तक शहर के छपाई उद्योग का विस्थापित विकल्प नहीं होता है, तब तक सभी छपाई कारखानों में शुद्घीकरण यंत्र लगवाकर कार्य कराएं। अभी तक इस आदेश का पालन नहीं किया जा रहा है। उद्योग बंधु की बैठक में कई बार इस मुद्दे को उठाया जा चुका है। कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। 

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी एसएन शुक्ल,  जुबैर अंसारी, राममुरारी शुक्ल, यदुनंदनलाल गोस्वामी, चंद्रशेखर वर्मा, अरुण प्रकाश तिवारी और बबलू कुशवाह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed