फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Even those with less experience will be able to contest elections

बार चुनाव: मतदान की तिथि बढ़ी, प्रत्याशी बनने को अनुभव सीमा घटी

Mon, 21 Sep 2020 10:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Even those with less experience will be able to contest elections
कम अनुभव वाले भी लड़ सकेंगे बार चुनाव
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जिला बार एसोसिएशन के पदों के लिए मतदान और मतगणना 29 अक्तूबर की बजाय 2 दिसंबर को होगी। इस संबंध में चुनाव समिति ने आदेश जारी कर दिया है। समिति ने चुनाव लड़ने के लिए निर्धारित अनुभव सीमा में पांच-पांच साल कम कर दिए हैं। इससे युवा वकीलों को चुनावी मैदान में किस्मत आजमाने का मौका मिलेगा।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव समेत 12 पदों पर चुनाव होना है। निर्वाचन समिति ने सात सितंबर को चुनाव कार्यक्रम घोषित किया था। 29 अक्तूबर को मतदान और उसी दिन देर रात तक मतगणना होनी थी। नए पदाधिकारियों को 4 नवंबर को शपथ दिलाई जाती।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में सोमवार को निर्वाचन समिति के सदस्य डॉ. अनुपम दुबे, डॉ. दीपक द्विवेदी व शिव प्रताप सिंह ने संशोधन कर दिया है। अब मतदान 2 दिसंबर को सुबह आठ से शाम पांच बजे तक उसके बाद मतगणना करा विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। सात दिसंबर को विजयी प्रत्याशियों को शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले चुनाव लड़ने के लिए अध्यक्ष पद के प्रत्याशी को 25 वर्ष, उपाध्यक्ष पद प्रत्याशी को 23, महासचिव पद प्रत्याशी को 20, संयुक्त सचिव पद प्रत्याशी को 18, पुस्तकालय अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, लेखा परीक्षक पद प्रत्याशी को 15-15 वर्ष और कार्यकारिणी सदस्य पद प्रत्याशी को 10-10 साल की वकालत का अनुभव होना चाहिए था।

अब इस अनुभव सीमा में पांच-पांच साल कम कर दिए गए हैं। इससे युवा अधिवक्ताओं को चुनाव में लड़ने का मौका मिलेगा। चुनाव समिति के सदस्य डा. दीपक द्विवेदी ने बताया कि चुनावी कार्यक्रम और पदवार चुनाव लड़ने को वकालत के अनुभव सीमा में संशोधन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed