फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Etah-Farrukhabad road gets state highway status

एटा-फर्रुखाबाद मार्ग को स्टेट हाईवे का दर्जा मिला

Wed, 24 Feb 2021 09:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 09:40 PM IST
विज्ञापन
Etah-Farrukhabad road gets state highway status
कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
एटा-कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग को राज्यपाल की अनुमति से स्टेट हाईवे (राज्य राजमार्ग) का दर्जा मिल गया है। लोक निर्माण विभाग ने मार्ग की श्रेणी बदलने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मार्ग को स्टेट हाईवे नंबर 121 कहा जाएगा। इससे अब यह मार्ग और बेहतर होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

एटा-कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग 106 किलोमीटर लंबा है। इसकी चौड़ाई सात मीटर है। मार्ग के दोनों ओर डेढ़-डेढ़ मीटर का फुटपाथ भी है। इस मार्ग को स्टेट हाईवे घोषित करने के लिए जुलाई 2020 में प्रस्ताव भेजा गया था। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने इस मार्ग को स्टेट हाईवे-121 घोषित कर मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन

यह आदेश जिला मुख्यालय पर प्राप्त हो गया है। इस मार्ग की श्रेणी बदलने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता महिपाल सिंह ने बताया कि एटा-कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग को स्टेट हाईवे का दर्जा मिल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों जिलों को जोड़ने वाली यह सड़क सात मीटर चौड़ी है। इसके दोनों ओर डेढ़-डेढ़ मीटर का फुटपाथ है। अभी इस पर निर्माण की कोई आवश्यकता नहीं बताई जा रही है।
अब यह मार्ग स्टेट हाईवे के नाम से जाना जाएगा। इस पर निर्माण की जरूरत होने पर प्रस्ताव भेजकर शासन से स्वीकृति ली जाएगी।
जनपद शाहजहांपुर की तहसील जलालाबाद से फर्रुखाबाद, शमसाबाद, मोहम्मदाबाद होते हुए बहोरकिपुर मार्ग से जनपद कन्नौज के ब्लॉक सौरिख से जनपद औरैया की तहसील बिधूना तक के मार्ग को स्टेट हाईवे का दर्जा दे दिया गया है।

जनपद में 26 किलोमीटर मार्ग स्टेट हाईवे शामिल हुआ है जो कि सात मीटर चौड़ा नहीं है। इस पर निर्माण कार्य के लिए वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद काम शुरू हो जाएगा।
अभी तक औरैया जाने के लिए जिले से ऐसा कोई सीधा मार्ग नहीं था। स्टेट हाईवे का दर्जा मिलने से व्यापार की संभावनाओं पर जोर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed