फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Eta's hooch deaths of four in Farrukhabad

एटा की जहरीली शराब से फर्रुखाबाद में भी चार मौतें

Sun, 17 Jul 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Sun, 17 Jul 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
Eta's hooch deaths of four in Farrukhabad
बिलखते मृतकों के परिजन। - फोटो : अमर उजाला

फर्रुखाबाद। एटा की जहरीली शराब वहां के 22 लोगों को मौत के मुंह में पहुंचाने के बाद फर्रुखाबाद के भी चार लोगों को लील गई। इनके अलावा जिले के 11 अन्य लोग भी शनिवार को एटा की अलीगंज तहसील के गांव अमरौली से शराब पीकर आए थे। इनकी हालत भी गंभीर है। इनमें दो सगे भाई व एक मृतक का बेटा है। पुलिस अधीक्षक राजेश कृष्ण ने स्वीकार किया है कि इस घटना के पीछे भी एटा की जहरीली शराब है।

विज्ञापन


मरने वालों में थाना मेरापुर के गांव देवरा मासोना के श्याम सिंह (50) पुत्र कन्हईलाल तथा इसी गांव के नन्हेलाल (50) पुत्र गुरुदयाल और कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव चुलारा के सोबरन (60) पुत्र नंदराम व इसी गांव के सुरेश (26) पुत्र सोहनलाल हैं। ये लोग शनिवार शाम एटा जिले के अमरौली गांव से शराब पीकर आए थे। कुछ ही देर में इनकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन


श्याम सिंह को उसके परिजन शनिवार रात 10 बजे कायमगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। यहां से डाक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल (लोहिया अस्पताल) रेफर कर दिया। लोहिया अस्पताल के रास्ते में फैजबाग के पास उनकी मौत हो गई। इसी गांव के नन्हेलाल को रविवार सुबह कायमगंज अस्पताल लाया गया। इन्हें भी लोहिया अस्पताल रेफर किया गया लेकिन अस्पताल ले जाने के पहले ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव चुलारा के सोबरन (60) पुत्र नंदराम को रविवार सुबह कायमगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां से रेफर किए जाने पर परिजन लोहिया अस्पताल ला रहे थे कि रजलामई के पास उनकी मौत हो गई। इसी गांव के सुरेश पुत्र सोहनलाल को भी रविवार सुबह कायमगंज सीएचसी लाया गया। यहां से लोहिया अस्पताल भेजा गया। लोहिया अस्पताल से रेफर किए जाने पर कानपुर ले जाते समय सुरेश ने भी दम तोड़ दिया।

चुलारा गांव के ही महावीर पुत्र रामनाथ का कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। बाकी को रेफर किए जाने पर परिजन अलग-अलग अस्पतालों में ले गए। इनका किन अस्पतालों में इलाज चल रहा है, इसके बारे में पुलिस जानकारी कर रही है।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कप्तान राजेश कृष्ण, जिला आबकारी अधिकारी एससी सोनकर, एडीएम, कायमगंज के एसडीएम अजीत सिंह समेत अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना के संबंध में पूछताछ की। एसपी ने बताया कि मरने वाले और बीमार पड़ने वाले सभी लोग एटा जिले की तहसील अलीगंज के गांव अमरौली से शराब पीकर आए थे। अलीगंज तहसील में शनिवार को जहरीली शराब पीने से 22 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed