{"_id":"68aa0881e5286f3edf036fa0","slug":"erosion-of-river-ganga-intensifies-people-are-evacuating-their-houses-farrukhabad-news-c-222-1-ka11004-128722-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: गंगा नदी की कटान तेज, लोग खाली कर रहे अपने मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: गंगा नदी की कटान तेज, लोग खाली कर रहे अपने मकान
Sat, 23 Aug 2025 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sat, 23 Aug 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
कमालगंज। गंगा नदी की धार से कटान बढ़ रहा है। रजीपुर से शृंगीगीराममपुर होकर कन्नौज जाने वाले संयोगिता मार्ग पर गंगा किनारे बसे शेरपुर सराय में लोग खुद ही अपने मकान तोड़ रहे। वहीं कई बीघा जमीन गंगा कटान में समा गई है। क्षेत्र में रहने वाले विजय का मकान दो दिन पूर्व कटान में बह गया था।
अब विवेक व विनोद के मकान का कच्चा हिस्सा कट रहा है। मकान के पक्के हिस्से के लिंटर की सरिया निकालने के लिए लोग खुद ही अपने मकान का लिंटर तोड़ने को हथौड़ा बजा रहे। एसडीएम सदर रजनीकांत पांडेय ने भी कटान का जायजा लिया था। ग्राम प्रधान भैंरोलाल के पुत्र रावेंद्र ने बताया कि कटान को देखते हुए कई मकानों को ग्रामीणों ने खाली कर दिया। है। सामान दूसरे स्थानों पर रख दिया है। नथुआपुर में अब तक 25 बीघा जमीन कटी फतेहपुर कायस्थान ग्राम पंचायत के गांव नाथुआपुर में अब तक 25 बीघा जमीन कटान में समा चुकी है। शनिवार को गांव का विशाल पीपल का वृक्ष कटान की भेंट चढ़ गया है। ग्रामीण अनंतराम ने कहा कि खेत मे बने उनके मकान में पानी भरा है। (संवाद)