फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Entering the house in protest against the staring, beating and firing

घूरा डालने के विरोध में घर में घुसकर मारपीट व फायरिंग

Sat, 02 Oct 2021 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Entering the house in protest against the staring, beating and firing
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। घूरा डालने के विवाद में पांच लोगों ने घर में घुसकर मारपीट कर फायरिंग की। इसमें ग्रामीण बाल-बाल बच गया। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घायलों का मेडिकल कराया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव ईसेपुर निवासी विमलेंद्र सिंह राठौर के भाई अवनीश कुमार व अभिषेक कुमार गुरुवार सुबह ट्रैक्टर ट्राली में घूरा भरकर खेत में ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान गांव के प्रद्युम्न उर्फ कल्लू, शोभित उर्फ मल्लू, गोविंद उर्फ गोलू, श्रीकृष्ण, शिवराज सिंह लाठी डंडे, धारदार हथियार व तमंचे लेकर पहुंच गए। इन लोगों ने घूरा खेत में डालने का विरोध कर गाली गलौज की। कहा कि पहले वह अपने खेत में घूरा लेकर जाएंगे।
विज्ञापन

अवनीश व अभिषेक ने बाद में घूरा डालने की बात कही तो इन लोगों ने लाठी-डंडों से भाइयों से मारपीट शुरू कर दी। बचने के लिए दोनों भाई घर के अंदर घुस गए। इस पर यह सभी लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की। गोविंद ने तमंचे से फायर कर दिया। इसमें भाई बाल-बाल बचा। घर की महिलाओें के बीच बचाव करने पर पांचों लोग मौके से चले गए। मारपीट में अवनीश व अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने भाई विमलेंद्र की तहरीर पर पांचों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घायलों का मेडिकल कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed