{"_id":"61ed99f55284a9091e734133","slug":"employees-of-two-hospitals-clashed-five-injured-farrukhabad-news-knp6769249126","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो अस्पतालों के कर्मचारी भिड़े, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो अस्पतालों के कर्मचारी भिड़े, पांच घायल
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मरीज की कार पार्किंग को लेकर दो अस्पतालों के कर्मचारी भिड़ गए। इसमें दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। घायलों का डाक्टरी परीक्षण कराया गया है। दोनों ओर से तहरीर दी गई है।
शहर के मसेनी-लकूला मार्ग पर एक निजी अस्पताल के सामने शनिवार रात करीब 12 बजे एक कार खड़ी थी। दूसरे अस्पताल के कर्मचारियों ने कार हटाने को कहा, तो दूसरे अस्पताल के कर्मियों में विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। इसमें कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देख दोनों ही पक्ष अस्पतालों में चले गए।
पुलिस ने मोहम्मदाबाद के गांव दौलतपुर चिर्रा निवासी घायल कृष्ण मोहन (24), लोहिया अस्पताल के अरुण (25), निरालानगर के विशाल (26), और एवीएस अस्पताल के विपिन कुमार (30) तथा संतोष चौहान (48) का डाक्टरी परीक्षण कराया। एक पक्ष के संतोष चौहान की तहरीर पर धर्मवीर, सौरभ चौहान, विशाल और आठ अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराया है। दूसरे पक्ष की तहरीर पर विपिन गुप्ता, दीपक, विशाल सक्सेना, धर्मवीर, राजेश चौहान के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है।