{"_id":"ddb5e5abec6b11fe0cd450725e61feb4","slug":"emergency-local-faults-power-cuts-throughout-the-night-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमरजेंसी, लोकल फाल्ट से रात भर बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इमरजेंसी, लोकल फाल्ट से रात भर बिजली गुल
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Fri, 31 Jul 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रात में होने वाली बिजली की कटौती नहीं थम रही है। लोकल फाल्ट, इमरजेंसी
विज्ञापन
कटौती के नाम पर रात भर बिजली गुल रहती है। इस कारण शहरवासियों को रोस्टर
के अनुसार बिजली नसीब नहीं हो रही है। जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी रात
में होने वाली कटौती को रोकने में असफल हैं। इस कारण शहरवासियों को रोस्टर
के अनुसार बिजली नसीब नहीं हो रही है।
गुरुवार को कटौती के कारण रातभर बिजली गुल रही। गुरुवार रात करीब 9 बजे बिजली की आपूर्ति बंद हुई। यह इमरजेंसी कटौती बताई गई। रात करीब 12.20 बजे आपूर्ति शुरू हुई। दो मिनट बाद बिजली फिर से चली गई। 12.50 बजे बिजली की दोबारा आपूर्ति शुरू हुई। करीब आधा घंटा बाद फिर चली गई। इस तरह तीन बजे तक बिजली के आने और जाने का सिलसिला
जारी रहा। रात तीन बजे से शुक्रवार की सुबह छह बजे तक रोस्टर के अनुसार कटौती की गई। दो घंटे सप्लाई देने के बाद आठ बजे फिर से कटौती कर दी गई। रोस्टर के अनुसार कटौती तो कर दी जाती लेकिन बिजली सप्लाई नहीं दी जाती है। इस
कारण शहरी क्षेत्र में कटौती का रोस्टर लागू है और आपूर्ति का रोस्टर फेल हो गया है। अधिशासी अभियंता शहरी एसके शर्मा ने बताया कि शहरी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति के लिए रात्रि 3 से सुबह 6 बजे तक, सुबह 8 से 11 बजे तक और शाम को 4 से 7 बजे तक कटौती का रोस्टर है। इसके अलावा आकस्मिक कटौती भी हो सकती है। इस कारण जनता का सहयोग जरूरी है।