फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   ELISA test will be done in BSL-2 lab to confirm dengue.

Farrukhabad News: डेंगू की पुष्टि के लिए बीएसएल-2 लैब में होगी एलाइजा जांच

Thu, 07 Sep 2023 01:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
ELISA test will be done in BSL-2 lab to confirm dengue.
फर्रुखाबाद। जिले में बढ़ रहे बुखार के मरीजों में डेंगू की पुष्टि के लिए अब लोहिया अस्पताल की बीएसएल-2 लैब में एलाइजा जांच शुरू कर दी गई है। डेंगू मरीजों के लिए सभी अस्पताल में 65 बेड आरक्षित किए गए हैं। इसके बावजूद अभी सीबीसी जांच के इंतजाम नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन


जनपद में बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इससे लोहिया अस्पताल से लेकर सीएचसी की ओपीडी में मरीजों की भीड़ लग गई है। इन दिनों बुखार के मरीजों की सीबीसी जांच में प्लेटलेट्स भी कम निकल रहे हैं। इससे निजी अस्पतालों के डॉक्टर व झोलाछाप डेंगू बताकर मरीजों से इलाज के नाम मनमाने रुपये ऐंठ रहे हैं। अभी तक डेंगू की पुष्टि के लिए कन्नौज के तिर्वा मेडिकल कालेज में नमूने भेजकर एलाइजा जांच कराई जा रही थी। अब लोहिया अस्पताल की बीएसएल-2 लैब में एलाइजा जांच शुरू कर दी गई है। इससे जांच रिपोर्ट भी उसी दिन या दूसरे दिन मिलने से मरीजों काे उपचार भी उसी हिसाब से मिल सकेगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने बताया कि डेंगू के मरीजों के इलाज के लिए लोहिया अस्पताल में 20 व फतेहगढ़ सीएचसी में 10 बेड मच्छरदानी सहित आरक्षित किए गए हैं। इसके अलावा सीएचसी बरौन, कमालगंज, मोहम्मदाबाद, राजेपुर, नवाबगंज, शमसाबाद व कायमगंज में पांच-पांच बेड आरक्षित कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुुमार ने लोहिया अस्पताल महिला-पुरुष, सिविल अस्पताल लिंजीगंज व सभी सीएचसी प्रभारियों को आदेश जारी किया है। इसमें कहा कि ओपीडी में आने वाले बुखार के मरीजों की डेंगू किट से जांच की जाए। जांच में धनात्मक आने पर उनकी एलाइजा जांच के लिए नमूना लेकर लोहिया अस्पताल की बीएसएल-2 लैब भेजे जाएं। एलाइजा जांच में पुष्टि होने पर संबंधित क्षेत्र में निरोधात्मक कार्रवाई की जाए। वहां स्वास्थ्य शिविर लगाने के साथ लार्वा नाशक छिड़काव आदि कराया जाए।

बीएसएल-2 में गंदगी व डेंगू वार्ड मिला बंद
डेंगू से निपटने के लिए भले ही मजबूत इंतजाम के दावे किए जा रहे हैं। हकीकत यह है कि लोहिया अस्पताल की बीएसएल-2 लैब में गंदगी की भरमार है। जगह-जगह केमिकल फैला होने के साथ बायोवेस्ट भी पड़ा रहता है। वहीं डेंगू मरीजों के लिए आरक्षित किए गए वार्ड में ताला जड़ा रहता है।

रीजेंट न होने से सीबीसी जांच ठप
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में सीबीसी जांच के लिए मशीनें लगी हैं। इन दिनों बुखार का प्रकोप बढ़ने के साथ डेंगू के मरीज भी निकल रहे हैं। विभागीय लापरवाही के चलते किसी भी सीएचसी पर रीजेंट न होने से सीबीसी जांच ठप है। इससे मरीज निजी पैथोलॉजी पर जांच कराने को मजबूर हैं। पैथोलॉजी संचालक 250 रुपये से लेकर 500 रुपये तक वसूल रहे हैं।


क्या कहते हैं जिम्मेदार
सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने बताया कि एक-दो दिन में रीजेंट आ जाएगा। इसी के बाद सभी सीएचसी में सीबीसी जांच शुरू करा दी जाएगी। डेंगू वार्ड खुले रखने और मरीज आने पर तत्काल भर्ती कर इलाज शुरू करने के निर्देश दिए हैं। दवाओं की कोई कमी नहीं है। छोटी-मोटी कमियों को भी दूर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed