{"_id":"68e56198d74cda3d1d02d9a4","slug":"electricity-supply-based-on-dilapidated-poles-fear-of-accidents-farrukhabad-news-c-222-1-ka11004-131032-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: जर्जर पोल के सहारे बिजली आपूर्ति, हादसे का डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: जर्जर पोल के सहारे बिजली आपूर्ति, हादसे का डर
Wed, 08 Oct 2025 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Wed, 08 Oct 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
फोटो-01, गांव सुभानपुर में झुके हुए पोल के पास से गुजरते वाहन।संवाद
कायमगंज। बिजली विभाग की लापरवाही से गांव सुभानपुर से ब्लॉक कार्यालय जाने वाली मुख्य सड़क पर एचटी लाइन का एक पोल झुककर पेड़ के सहारे टिका हुआ है।
यह कभी भी सड़क पर गिरकर बड़ा हादसा कर सकता है, लेकिन विभाग के अधिकारी बेखबर बने हुए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि मस्जिद के पास स्थित यह पोल बरसात के दौरान स्पार्किंग करता है, इससे आसपास रहने वाले लोग हमेशा खतरे में रहते हैं। सुभानपुर निवासी नजम खान ने बताया कि पोल उनके घर के सामने झुक गया है।
कई बार बिजली विभाग को सूचना देने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। सड़क पर वाहनों का आवागमन अधिक रहता है, ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
इस संबंध में अवर अभियंता जावेद अहमद ने बताया कि पोल की सूचना प्राप्त हुई है। विभाग की टीम जल्द ही मौके पर पहुंचकर पोल को दुरुस्त कराएगी। वहीं ग्रामीणों ने मांग की है कि बिजली विभाग जर्जर लाइन और पोल की समय रहते मरम्मत कराए, ताकि संभावित हादसे से बचा जा सके।