फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Electricity of 125 villages went off due to theft of oil

तेल चोरी होने से 125 गांवों की बिजली रही गुल

Tue, 01 Mar 2022 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Electricity of 125 villages went off due to theft of oil
कमालगंज विद्युत उपकेंद्र पर कर्मचारियों से पूछताछ करते एसओजी प्रभारी बलराज भाटी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
कमालगंज। विद्युत उपकेंद्र के ट्रांसफार्मर से तेल चोरी होने से मंगलवार को भी 125 से अधिक गांवों की बिजली गुल रही। 33 घंटे से बिजली न आने से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। पुलिस ने जेई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मंगलवार दोपहर एसओजी ने उपकेंद्र पहुंचकर छानबीन की।
विज्ञापन

कस्बा के निकटवर्ती गांव महरूपुर राबी के विद्युत उपकेंद्र में 10 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर लगे हैं। रविवार रात चोरों ने एक ट्रांसफार्मर से 2500 लीटर तेल चोरी कर लिया था। घटना के दौरान उपकेंद्र पर एसएसओ निकुंज कटियार तैनात थे। सोमवार सुबह करीब 11 बजे अवर अभियंता रंगलाल पाल के पहुंचने पर चोरी जानकारी हुई थी। तभी ट्रांसफार्मर बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन

इससे कोहरापुर, कैंटाह, गदनपुर तुर्रा व खुदागंज फीडरों से आपूर्ति ठप हो गई। चारों फीडरों से जुड़े 125 से अधिक गांवों में बिजली न पहुंचने से लोग परेशान हुए। मंगलवार रात आठ बजे तक करीब 33 घंटे बीतने पर भी विद्युत आपूर्ति शुरू न होने से ग्रामीणों को जलसंकट का भी सामना करना पड़ा। घरों में लगे इनवर्टर जवाब दे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, हिरासत में लिए गए एसएसओ निकुंज को पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ दिया। मंगलवार को पुलिस ने अवर अभियंता रंगलाल पाल की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। दोपहर को एसओजी प्रभारी बलराज भाटी व प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने उपकेंद्र पहुंचकर जांच की।
टीम ने विद्युत कर्मचारियों के नाम, पदनाम व मोबाइल नंबर की सूची मांगी। उपकेंद्र के चारों ओर निरीक्षण किया। अवर अभियंता रंगलाल पाल ने बताया कि दोपहर साढ़े तीन बजे 12 ड्रम तेल आया है। उसे ट्रांसफार्मर में डलवाया जा रहा है। जल्द ही आपूर्ति चालू कर दी जाएगी।
चोरी में विभागीय कर्मचारी के शामिल होने का शक
ट्रांसफार्मर से तेल चोरी होने की घटना में किसी विभागीय कर्मचारी की मिलीभगत होने की आशंका जताई जा रही है। ट्रांसफार्मर से चार फीडरों से जुड़े गांवों में बिजली दी जाती है। विद्युत कर्मचारियों का कहना है कि चोरी की घटना के समय भी ट्रांसफार्मर चालू था। चोरों ने चलते ट्रांसफार्मर से तेल चोरी किया है।
पुलिस ने देखे सीसीटीवी फुटेज
एसओजी प्रभारी बलराज भाटी व प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने उपकेंद्र के पास स्थित शीतगृह के मुख्य गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे। पर कुछ हाथ नहीं लगा।

कस्बे की भी आपूर्ति रही ठप
विद्युत उपकेंद्र पर मंगलवार दोपहर साढ़े तीन बजे 12 ड्रम तेल आते ही कस्बा व अन्य फीडर की बिजली बंद कर दी गई। कर्मचारी देर शाम तक ट्रांसफार्मर में तेल डालने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed