फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Electricity department ji and team crushed to death

बिजली विभाग के जेई व टीम को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Thu, 03 Aug 2017 12:52 AM IST
farrukhabad
farrukhabad Updated Thu, 03 Aug 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
Electricity department ji and team crushed to death
सदर कोतवाली का घेराव करते बिजली अधिकारी व कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद। शहर के मोहल्ला मेमरान में बिजली बिल चेक करने गई बिजली विभाग की टीम ने बिजली चोरी होते देख घर की केबिल काट दी। इस पर घर की महिलाओं और पुरुषों ने टीम पर हमला बोल दिया। जेई समेत अन्य कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


बिजली विभाग के जेई अमित शर्मा बुधवार दोपहर अंजू पाल, नरेंद्र कुमार, मनोज कुमार, आलोक कुमार और सोनू के साथ शहर के मोहल्ला मेमरान में एक महिला का अधिक बिल हो जाने की शिकायत पर मीटर चेक करने गए थे। यहां पर टीम ने देखा कि पास के मकान में कनेक्शन से पहले तार को काट कर बिजली चोरी की जा रही थी। यह देखकर टीम ने उसकी वीडियोग्राफी की और इसके बाद केबल काट दिया। इसकी जानकारी जब उस घर के सदस्यों को हुई तो वे लोग बाहर निकल आए और टीम पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन


हमलावरों ने जेई अमित शर्मा को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने के साथ ही उनकी टीम को भी पीटा। टीम के साथ मारपीट होते देखकर वहां पर अफरा-तफरी मच गई। टीम ने भागकर रेलवे रोड चौकी पहुंच कर अपनी जान बचाई। हमलावरों के टीम के चौकी जाने की जानकारी हुई तो वे चौकी पर पहुंच गए और वहां भी टीम के साथ गालीगलौज कर धमकी दी। इस दौरान पुलिस ने जैसे-तैसे मामला शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद टीम ने अपने अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। सूचना पर अधिशाषी अभियंता पंकज अग्रवाल और एसडीओ अविनाश कुमार भी कोतवाली पहुंच गए। यहां पर जेई अमित शर्मा ने तहरीर दी। उधर, कोतवाल अनूप निगम ने बताया कि जेई अमित शर्मा ने अधिवक्ता गुडविन यादव और इनके परिवार के भगड़ी यादव, कल्लू यादव और पिंटू यादव के साथ ही चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट करने के साथ ही सरकारी कार्य में बाधा डालने की तहरीर दी है। समाचर लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज किए जाने की कार्रवाई जारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed