फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Electricity bill of Rs 1.5 lakh for one and a half month, settled for Rs 33 hundred

Farrukhabad News: डेढ़ महीने का डेढ़ लाख रुपये का आया बिजली बिल, 33 सौ में निपटा

Fri, 10 May 2024 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Electricity bill of Rs 1.5 lakh for one and a half month, settled for Rs 33 hundred
कमालगंज। बिजली विभाग की लापरवाही से व्यापारी के मोबाइल में डेढ़ लाख रुपये बिल बकाया होने का मैसेज पहुंच गया। डेढ़ महीने में इतना अधिक बिल आने से दुकानदार विद्युत उपकेंद्र पहुंचा। यहां कर्मचारी ने बिल को सुधार कर 33 सौ रुपये में निपटा दिया। इससे पहले भी एक व्यापारी के साथ ऐसा हो चुका है। अधिकारी बोले कि सिस्टम में दिक्कत होने से बिल में गड़बड़ी हुई होगी।
विज्ञापन




कस्बा के मोहल्ला किदवई नगर निवासी राजेंद्र कुमार प्रजापति मिठाई गली में गोपाल वस्त्रालय नाम से दुकान किए हैं। उनकी दुकान का बिजली कनेक्शन बिल प्रतिमाह 15 सौ से दो हजार रुपये तक आता था। जिसका वह हर माह भुगतान करते हैं। अप्रैल माह में मीटर रीडर उनके यहां बिल निकालने नहीं पहुंचा। राजेंद्र के मोबाइल पर एक लाख 54 हजार 9 सौ 29 रुपये बिजली बिल बकाया होने का मैसेज पहुंचा। जिसे देख वह दंग रह गए। एक- डेढ़ महीने में दुकान का इतना अधिक बिल देख उन्होंने आसपास के लोगों को जानकारी दी। लोगों ने ऑनलाइन चेक किया तो कनेक्शन नंबर पर डेढ़ लाख ही बकाया दिख रहा था।
विज्ञापन


गुरुवार को राजेंद्र का पुत्र शुभम महरुपुर राबी के निकट स्थित विद्युत उपकेंद्र पहुंचा। यहां उन्होंने अपनी समस्या कर्मचारी को बताई। कर्मचारी ने बिल में संशोधन किया और 33 सौ 62 रुपये में निपटा दिया। बिल जमा करने की बात कही। शुभम ने कस्बा के बिल जमा केंद्र पर पहुंच रुपये जमा कर रसीद ली। राजेंद्र ने बताया कि उन्होंने मार्च तक का बिल जमा कर रखा है। पहले कभी दो हजार से ज्यादा का बिल नहीं आया। दुकान में दो पंखे व 5 बल्ब जलते हैं। मोबाइल पर एक लाख 54 हजार का रुपये बिल बकाया होने का मैसेज आया। वह उपकेंद्र गए तो कर्मचारी ने मीटर रीडर की रिपोर्ट पर बिल ठीक होने की बात कही। बाद में मामला 33 सौ 62 रुपये में निपट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब एक माह पूर्व शास्त्री नगर निवासी वृद्ध व्यापारी रामऔतार गुप्ता के घर का बिल एक लाख 15 हजार रुपये आया था। जो कि 17 सौ रुपये में निपटा था।

अवर अभियंता मासूम अली ने बताया कि उन्हें इस संबंध में जानकारी नहीं है। सिस्टम में दिक्कत होने से बिल में गड़बड़ी हो गई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed