फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Electric poles started diverting from Fatehgarh-Farrukhabad route

फतेहगढ़-फर्रुखाबा मार्ग से बिजली के पोल हटने शुरू

Tue, 12 Jan 2021 07:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 07:17 PM IST
विज्ञापन
Electric poles started diverting from Fatehgarh-Farrukhabad route
शहर के मुख्य मार्ग पर नेकपुर में सड़क से दूर नया पोल लगवा कर फूल डालते सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द - फोटो : FARRUKHABAD
फतेहगढ़-फर्रुखाबाद मार्ग से हटने लगे बिजली के पोल
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। फतेहगढ़-फर्रुखाबाद मार्ग पर खतरा बने बिजली के पोल वर्षों बाद हटने शुरू हो गए हैं। इन 20 पोलों की लाइन 9 लाख 51 हजार रुपये से सड़क से दूर नए पोलों पर शिफ्ट की जाएगी।
फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ मुख्य मार्ग का चौड़ीकरण वर्षों पूर्व हुआ था। इससे बिजली के पोल सड़क पर आ गए थे। सर्दी में कोहरा पड़ने पर इन पोलों की वजह से दुर्घटनाएं होती रहती थीं। वाहनों की टक्कर से पोल तिरछे भी हो गए थे। इससे हर समय हादसे का खतरा था। करीब आठ माह पूर्व इनको सड़क से दूर शिफ्ट करने के लिए एक्सईएन शहरी आरबी यादव ने 9 लाख 51 हजार रुपये का एस्टीमेट बनाकर मुख्य अभियंता कानपुर के पास भेजा था।
विज्ञापन

वहां से एस्टीमेट प्रबंध निदेशक आगरा के पास भेज दिया गया। सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने प्रबंधक निदेशक और मुख्य अभियंता से बात कर एस्टीमेट पास कराया। इसका टेंडर होने के बाद नेकपुर से आवास विकास तिराहा तक लगे 20 पोलों को हटाकर सड़क से दूर लगाने का काम मंगलवार से शुरू कराया गया। सदर विधायक ने इसका शुभांरभ किया। इस दौरान एक्सईएन शहरी आरबी यादव, एसडीओ जितेंद्र सिंह मौजूद रहे। पोल हटने का काम होने से मिल्कडेयरी फीडर बंद होने से करीब 25 मोहल्लों की बिजली करीब दो घंटे बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed