{"_id":"5f907cdb8ebc3e9bbc06643d","slug":"electric-farrukhabad-news-knp5898993154","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चेकिंग में वीडियो बनाने पर जेई व लाइनमैन को पीटा, पकड़े फाड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली चेकिंग में वीडियो बनाने पर जेई व लाइनमैन को पीटा, पकड़े फाड़े
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। खेत में चल रहे सबमर्सिबल का वीडियो बनाता देख पांच ग्रामीणों ने जेई और संविदा लाइनमैन को घेरकर पीट दिया। पिटाई से दोनों के कपड़े फट गए। यह देख दूसरे जेई ने बीच बचाव किया तो उनसे भी लोगों ने धक्कामुक्की की। ग्रामीणों का गुस्सा देखकर जेई और टीम के सदस्य वहां से खिसक लिए और मऊदरवाजा थाने में पांच ग्रामीणों के खिलाफ तहरीर दी है।
साहबगंज विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता अनिल गौतम मंगलवार को नवाबगंज के अवर अभियंता सुधीर कुमार, संविदा लाइनमैन नीरज व अन्य के साथ राजस्व वसूली एवं बिजली चोरी रोकने को क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। चिलसरा रोड पर घरेलू कनेक्शन पर खेत में सबमर्सिबल चल रहा था। संविदा लाइनमैन मोबाइल से वीडियो बनाने लगा।
तभी खेत मालिक समेत पांच लोग वहां आए और संविदा लाइनमैन के हाथ से मोबाइल छीनने लगे। जेई अनिल कुमार ने विरोध किया तो ग्रामीणों ने दोनों की पिटाई कर कपड़े फाड़ दिए। बीच बचाव करने पर जेई सुधीर कुमार से भी धक्कामुक्की कर दी। वे सभी खुद को बचाकर सीधे मऊदरवाजा थाने पहुंचे और ग्रामीणों पर पीटकर कपड़े फाड़ने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा तहरीर दी।
विज्ञापन
एसओ मऊदरवाजा जेपी शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। जेई अनिल गौतम ने बताया कि अवैध तरीके से सबमसर्बिल चलने का वीडियो बनाने पर ग्रामीणों ने मारपीट की है।