{"_id":"61bf7d1bc26fcd038526221b","slug":"elections-for-two-main-posts-today-polling-parties-leave-farrukhabad-news-knp670531951","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो प्रधान पदों का चुनाव आज, पोलिंग पार्टियां रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो प्रधान पदों का चुनाव आज, पोलिंग पार्टियां रवाना
विज्ञापन
नवाबगंज ब्लाक में पोलिंग पार्टी की जानकारी करते सेक्टर मजिस्ट्रेट। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शमसाबाद/नवाबगंज। ग्राम प्रधान के रिक्त चल रहे दो पदों के उपचुनाव के लिए सोमवार को मतदान होगा। इसके लिए ब्लाक शमसाबाद और नवाबगंज से मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच गईं। 3432 मतदाता 20 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
नवाबगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत सलेमपुर दूदेमई में रिक्त चल रहे प्रधान पद पर चुनाव लड़ने के लिए 13 प्रत्याशी मैदान में हैं। गांव के प्राथमिक विद्यालय में मतदान के लिए चार बूथ बनाए गए हैं। रविवार को ब्लॉक कार्यालय से आरओ सैयद शहनवाज हैदर आबिदी व एआरओ दशरथ सिंह ने चार पोलिंग पार्टियों को मतदान सामग्री देकर रवाना किया। चारों बूथ पर चार पीठासीन व 12 मतदान कर्मी सहित कुल 16 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
सुबह 8 बजे से शाम पांच बजे तक कुल 2215 मतदाता अपना वोट डालकर प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटिका में कैद करेंगे। तहसीलदार कायमगंज कर्मवीर सिंह व नायब तहसीलदार सनी कनौजिया ने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने बीडीओ कौशल कुमार गुप्ता व एडीओ पंचायत मयंक गौड़ को निर्देश दिए।
विज्ञापन
शमसाबाद ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत गंगलऊ परमनगर में प्रधान पद चुनाव लड़ने के लिए सात प्रत्याशी मैदान हैं। 1217 मतदान सोमवार को प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इसके लिए प्राथमिक विद्यालय स्थित मतदान केंद्र पर दो बूथ बनाए गए हैं। निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र कुमार सोनी व सहायक निर्वाचन अधिकारी दशरथ सिंह ने दोनों पोलिंग पार्टियों को निर्वाचन सामग्री देकर बूथों पर रवाना किया। सुरक्षा व्यस्था के लिए पुलिस बल के अलावा दोनों मतदान केंद्रों पर पीएसी भी लगाई गई है।