फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Election The fate of 42 candidates imprisoned in EVMs

चुनाव)42 प्रत्याशियों का भाग्य किया ईवीएम में कैद

Sun, 20 Feb 2022 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 11:08 PM IST
विज्ञापन
Election The fate of 42 candidates imprisoned in EVMs
आकांक्षा। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। विधानसभा चुनाव में रविवार को मतदाताओं ने अपने मताधिकार का बटन दबाकर 42 प्रत्याशियों की राजनीतिक किस्मत ईवीएम में कैद कर दी है। इस बार मतदाताओं के उत्साह से 62.85 फीसदी मतदान से जिला फर्स्ट डिवीजन पास हो गया। अब भाग्य का फैसला सुनने के लिए प्रत्याशियों को 18 दिन इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

जिले की चार विधानसभा सीटों पर 42 प्रत्याशी मैदान में हैं। करीब 13 लाख 99 हजार 649 मतदाताओं के लिए 990 मतदान केंद्रों पर 1629 मतदेय स्थल बनाए गए। रविवार सुबह सात बजे मतदान शुरू होते ही लोग उत्साह के साथ बूथ पर पहुंच गए। पहले दो घंटे में कुछ बूथों पर ही मतदाताओं की लाइनें लगीं। नौ बजे तक 9.61 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन

इसके बाद अधिकांश मतदान केंद्रों पर वोट डालने वालों की भीड़ बढ़ती गई। इससे सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक चार घंटे में सर्वाधिक करीब 32 प्रतिशत मतदान हो गया। इससे बूथों पर लाइनें लगी रहीं। एक बजे तक जिले में 41.24 प्रतिशत मतदान रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर बाद मतदान की रफ्तार घटने लगी। तीन बजे तक जिले में 50.90 प्रतिशत व पांच बजे तक 61.34 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकारी का प्रयोग किया। अंतिम दौर में शाम बजे तक कुल 62.85 प्रतिशत मतदान होने के साथ जिला फर्स्ट डिवीजन पास हो गया।
शहर के मतदाता भले ही राजनीति में दिलचस्पी दिखाकर आगे रहते हैं, लेकिन मतदान करने में हमेशा फिसड्डी रहे। इस बार के विधानसभा चुनाव में फिर शहरी मतदाता ग्रामीणों से पीछे रह रहे। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में भोजपुर अव्वल रहा। यहां 69.26 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके अलावा कायमगंज ने 62.89 प्रतिशत व अमृतपुर ने 60.50 प्रतिशत मतदान के साथ फर्स्ट डिवीजन बनाई। फर्रुखाबाद सदर सीट पर सबसे कम 58.50 प्रतिशत मतदान होने से यह सेकेंड डिवीजन पर लटक गया। इससे ग्रामीण मतदाता फिर शहरी वोटरों को पीछे छोड़कर आगे निकल गए। हालांकि विधानसभा चुनाव 2017 की तुलना में इस बार सभी सीटों पर अधिक मतदान हुआ।

इस तरह हुआ मतदान
विधानसभा क्षेत्र - 9 बजे - 11 बजे, 1 बजे - 3 बजे - 5 बजे - समाप्ति तक
कायमगंज - 8.98% - 24.69%- 39.47% - 45.50% - 62.14% - 62.89%
अमृतपुर - 9.54% - 24.86%, 40.58% - 50.70% - 60.50% - 60.74%
फर्रुखाबाद - 10.31% - 27.48%- 41.61% - 52.60% - 55.50% - 58.50%
भोजपुर - 9.61% - 24.82% - 43.29%- 54.80% - 67.21% - 69.26%
कुल - 9.61% - 25.46% - 41.24% - 50.90% - 61.34% - 62.85%
पिछले चुनाव में सेकेंड डिवीजन से आगे नहीं बढ़ पाया था जिला
पिछले दो चुनावों में नजर डालें तो 60 प्रतिशत तक मतदान न पहुंचने से जिला सेंकेंड डिवीजन पर लटकता रहा। फर्स्ट डिवीजन तक नहीं पहुंचा। 2017 के विधानसभा चुनाव में 59.77 प्रतिशत हुआ था, जबकि 2019 के लोकसभा चुनाव में चारो विधानसभा क्षेत्रों में 58.52% मतदान हुआ था।

गांव बरझाला में वोट डालने का निशान दिखाते विधायक अमर सिंह खटिक। संवाद

गांव बरझाला में वोट डालने का निशान दिखाते विधायक अमर सिंह खटिक। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

गौरव दुबे। संवाद

गौरव दुबे। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

शैलवी तिवारी। संवाद

शैलवी तिवारी। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed