फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Election officials have resigned from the Bar Association

बार एसोसिएशन के चुनाव अधिकारियों ने दिया त्यागपत्र

Mon, 06 Mar 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Mon, 06 Mar 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
Election officials have resigned from the Bar Association
बार एसोसिएशन सभागार में बैठक करते कचहरी के वकील। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद बार एसोसिएशन के पदों के लिए शुरू हुई चुनावी प्रक्रिया के फिर से टलने के आसार हैं। निर्वाचन अधिकारियों ने अपने पद से त्यागपत्र देकर चुनाव कराने में असमर्थता जाहिर की है। वहीं दूसरे गुट के वकीलों ने बैठक कर बार कौसिंल के नियमों से चुनाव कराने की मांग उठाई है। बार एसोसिएशन के पदों पर चुनाव कराने के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश चंद्र कटियार, जाहिद यार खां को चुनाव अधिकारी बनाया गया था। निर्वाचन अधिकारी ने चुनावी कार्यक्रम जारी किया।
विज्ञापन


28 फरवरी तक 648 सदस्यों के सदस्यता शुल्क जमा होने पर सूची जारी की गई। इसका कई वकीलों ने विरोध करना शुरू कर दिया। निर्वाचन अधिकारी रमेश चंद्र कटियार और जाहिद यार खां ने सोमवार को चुनाव अधिकारी पद से त्यागपत्र अध्यक्ष को दे दिया। वहीं पूर्व अध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर की अध्यक्षता में वकीलों की बैठक हुई। इसमें वकीलों ने कहा कि 1654 वकीलों में से 648 वकीलों की सदस्यता शुल्क जमा होने पर चुनाव की घोषणा करना अवैध है। जो बार कौसिंल के दिए आदेश के अनुरूप नहीं है।
विज्ञापन


इस कारण आम सभा की बैठक कर पहले चुनाव अधिकारी घोषित किए जाएं। इसके बाद चुनाव कराया जाए। अभी जो चुनावी कार्यक्रम घोषित किया गया है, उसको निरस्त किया जाए। इस दौरान राजकुमार सिंह राठौर, देवेंद्र मिश्र, ओम प्रकाश सिंह, राजीव कुमार वाजेपई, धर्मवीर सिंह गौतम, श्याम कटियार, अभिषेक सक्सेना, जवाहर सिंह गंगवार, कुवर सिंह यादव, अरविंद कुमार सिंह, बृजेश सिंह समेत कई अधिवक्ता मौजूद रहे। उधर, बार एसोसिएशन के महा सचिव संजीव पारिया ने बताया कि चुनाव अधिकारी रमेश चंद्र कटियार और जाहिद यार खां के त्यागपत्र देने की जानकारी उन्हें नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed