{"_id":"29ae165914e51398474e5f23b0686795","slug":"election-of-officers-assigned-responsibilities-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों को सौंपी चुनाव की जिम्मेदारियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों को सौंपी चुनाव की जिम्मेदारियां
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Tue, 10 Nov 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह ने प्रधानी और ग्राम पंचायत सदस्य पदों के चुनाव की जिम्मेदारी अफसरों को सौंप दी है। प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पदों के चुनाव के लिए सीडीओ एस नारायन शुक्ला को मतदान/मतगणना कार्मिक बनाया गया है। डीडीओ भगवती प्रसाद वर्मा, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अनुराग जैन, समाज कल्याण अधिकारी ललिता यादव, ई डिस्ट्रिक्टमैनेजर दिलीप राजौरी और डीआईओएस भगवत प्रसाद पटेल को सीडीओ के साथ सहायक प्रभारी अधिकारी में लगाया गया है।
विज्ञापन
यातायात एवं ईंधन की व्यवस्था नगर मजिस्ट्रेट को सौंपी गई है। सहयोग में एआरटीओ देवमणि भारती और जिला पूर्ति अधिकारी हिमांशु द्विवेदी को लगाया गया है। टेंट, फर्नीचर, बैरीकेडिंग साउंड, लाइट व्यवस्था की जिम्मेदारी अधिशासी अभियंता निर्माण खंड मुस्ते हसन निसार को दी गई है।
विज्ञापन
मतपत्र/निर्वाचन सामग्री के लिए जिला कृषि रक्षा अधिकारी विमलेश कुमार, मतपत्र व्यवस्था के लिए बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी रामकिशोर, निर्वाचन व्यय का लेखा जोखा रखने के लिए वरिष्ठ कोषाधिकारी श्रीनिवास शुक्ला, मतदान/मतगणना कार्मिक प्रशिक्षण के लिए सीडीओ, मतदाता सूची के लिए एसडीएम सदर, कायमगंज, अमृतपुर को लगाया गया है।
विज्ञापन
शिकायत प्रकोष्ठ की जिला ग्रामोद्योग अधिकारी जसवंत सिंह कुशवाहा को जिम्मेदारी दी गई है। चुनाव में वीडियोग्राफी कराने की व्यवस्था करने का दायित्व जिला मनोरंजन कर अधिकारी श्री प्रकाश श्रीवास्तव को दिया गया है। मतपेटी/स्टील बाक्स के लिए किरन वर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
चुनाव में आने वाले प्रेक्षक के ठहरने, भोजन की व्यवस्था करने का दायित्व जिला खाद्यान विपणन अधिकारी अनुराग पांडेय, कंट्रोल रूम के लिए महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र जय सिंह, रूटचार्ट बनाने और मतगणना स्थल पर खान पान की व्यवस्था करने के लिए जिला पूर्ति अधिकारी हिमांशु द्विवेदी को जिम्मेदारी दी गई है।
आदर्श आचार संहिता का पालन कराने का दायित्व एसडीएम सदर, अमृतपुर और कायमगंज को दिया गया है। विधि प्रकोष्ठ का दायित्व ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी सुरेेंद्र कुमार वर्मा को दिया गया है। नामांकन और जमानत राशि के लिए वरिष्ठ कोषाधिकारी और मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी जिला सूचना अधिकारी पूरण चंद्र मिश्रा को सौंपी गई है।