{"_id":"62b0bc2b5e7add2c58460460","slug":"election-farrukhabad-news-bar-council-farrukhabad-news-knp703415843","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार कौंसिल अध्यक्ष का आदेश भी नहीं करा पाया बार का चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार कौंसिल अध्यक्ष का आदेश भी नहीं करा पाया बार का चुनाव
विज्ञापन
कचहरी में जानकारी देते एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष श्रवण कुमार चतुर्वेदी व अन्य। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। बार कौंसिल अध्यक्ष का आदेश भी जिला बार एसोसिएशन का चुनाव नहीं करा पाया। चुनाव समापन की निर्धारित तिथि से एक दिन पूर्व पर्यवेक्षक कमेटी ने चुनाव स्थगित कर दिया है। सीओपी सूची के आधार पर मतदाता सूची तैयार कर चुनाव की तिथि घोषित की जाएगी।
जिला बार एसोसिएशन का हर दो साल में होने वाला चुनाव वर्ष 2018 से अभी तक नहीं हुआ है। बार कौंसिल अध्यक्ष श्रीश कुमार मेहरोत्रा ने बार एसोसिएशन का चुनाव कराने के लिए दो सदस्यीय पर्यवेक्षक कमेटी का गठन किया था।
इसमें बार कौंसिल के पूर्व अध्यक्ष वर्तमान सदस्य पीआर मौर्य, हरिशंकर सिंह को कमेटी में शामिल किया गया था। 20 जून तक बार एसोसिएशन का चुनाव कराने का आदेश था। पर्यवेक्षकों ने चुनाव कराने के लिए एल्डर्स कमेटी का गठन किया।
विज्ञापन
श्रवण कुमार चतुर्वेदी को एल्डर्स कमेटी का अध्यक्ष बनाया और चुनाव कराने का आदेश दिया था। अभी तक सीओपी के आधार पर मतदाता सूची नहीं बन सकी है। इसकी शिकायत भेजने पर पर्यवेक्षक समिति के अध्यक्ष हरिशंकर सिंह ने बार एसोसिएशन का 20 जून को कराने वाले चुनाव संबंधी आदेश को स्थगित कर दिया है। हरिशंकर सिंह के आए आदेश में कहा गया कि सीओपी के आधार पर मतदाता सूची बनाकर चुनाव कराया जाएगा।
एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष श्रवण कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि पर्यवेक्षक समिति ने चुनाव स्थगित कर दिया है। बार एसोसिएशन का चुनाव कराने के लिए अध्यक्ष और सचिव ने अपना चार्ज एल्डर्स कमेटी को नहीं दिया। इससे चुनाव नहीं हो सका है। इसकी शिकायत भी बार कौंसिल भेज दी गई है। सीओपी के आधार पर मतदाता सूची बनने पर चुनाव की तिथियां घोषित की जाएंगी।