फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   election 46 trapped including candidates in violation of the code of conduct

चुनाव)आचार संहिता उल्लंघन में प्रत्याशियों सहित 46 फंसे

Sun, 20 Feb 2022 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 11:17 PM IST
विज्ञापन
election 46 trapped including candidates in violation of the code of conduct
फर्रुखाबाद। मतदान के दौरान चुनाव आचार संहिता की धज्जियां उड़ाई गईं। किसी ने ईवीएम की बटन दबाते हुए फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर गोपनीयता भंग की तो किसी ने बिना अनुमति फेसबुक पर प्रत्याशी का प्रचार करने के साथ वोट देने की अपील की। भाजपा प्रत्याशी तीनों विधायकों, सदर सीट के बसपा प्रत्याशी सहित 46 लोगों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन में कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

मीडिया प्रमाणन एवं मॉनीटरिंग कमेटी (एमसीएमसी) प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव ने रिटर्निंग आफीसरों को चुनाव की गोपनीयता भंग करने व आचार संहिता उल्लंघन में कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने सदर के रिटर्निंग अफसर को जारी आदेश में कहा कि बसपा प्रत्याशी विजय कटियार ने अपने फेसबुक अकाउंट पर अरशद मंसूरी की चुनाव में अपील पोस्ट की है। इसकी अनुमति नहीं ली गई। जनसेवक अभय मिश्रा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर महिलाओं की भीड़ के साथ भाजपा प्रत्याशी मेजर सुनील दत्त द्विवेदी का प्रचार करते हुए राधे-राधे कमल खिला दे, गीत गाते हुए वीडियो पोस्ट की।
विज्ञापन

साथ ही ईवीएम पर वोट देते हुए फोटो पोस्ट कर गोपनीयता भंग करने के साथ आचार संहिता का उल्लंघन किया है। कवि गौरव चौहान ने भाजपा प्रत्याशी का प्रचार करते हुए वीडियो पोस्ट की। विकास दुबे ने वोट देते हुए ईवीएम की फोटो फेसबुक पर पोस्ट कर गोपनीयता भंग की। नन्हे पंडित ने भाजपा प्रत्याशी के रोड शो की फोटो पोस्ट की है। राहुल कश्यप, भाजपा मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी और 24 अन्य लोगों ने अपने फेसबुक अकाउंट पर ईवीएम की बटन दबाते हुए फोटो पोस्ट कर गोपनीयता भंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आकाश चतुर्वेदी, कुनाल कनौजिया, रोहित, अनुभव, राजीव गुप्ता व चार अन्य लोगों ने वोट देते हुए ईवीएम की फोटो पोस्ट की है। विधानसभा क्षेत्र कायमगंज में सुमित वर्मा मोनू ने वीवीपैट का वीडियो अपलोड कर अपना दल प्रत्याशी डॉ. सुरभि का प्रचार करते हुए खबर पोस्ट की। जो आचार संहिता का उल्लंघन है।

अमृतपुर क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी विधायक सुशील शाक्य, भोजपुर क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने बिना अनुमति चुनाव प्रचार की अपील पोस्ट कर आचार संहिता का उल्लंघन किया है। इसके अलावा भोजपुर से अमित राठौर ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर जनता से वोट देने की अपील की। अनुज कटियार ने फेसबुक पर किसी महिला का ईवीएम पर वोट देते हुए फोटो पोस्ट कर चुनाव की गोपनीयता भंग की। सिटी मजिस्ट्रेट रिटर्निंग आफीसर फर्रुखाबाद, भोजपुर, अमृतपुर व कायमगंज को कार्रवाई करते हुए अवगत कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed