{"_id":"5e35c48b8ebc3e4b285d8d0a","slug":"elecricity-farrukhabad-news-knp541926837","type":"story","status":"publish","title_hn":"33 केवी तार टूटने से दो सौ गांव की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
33 केवी तार टूटने से दो सौ गांव की बिजली गुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शमसाबाद। हजियांपुर विद्युत उपकेंद्र की 33 केवी लाइन का तार नीबकरोरी के पास टूट गया। इससे उपकेंद्र ठप होने से 200 गांव की बिजली गुल हो गई। देर शाम तक तार न जुड़ने से गांवों की बिजली बंद रही।
हजियांपुर विद्युत उपकेंद्र से हरसिंहपुर, मंझना व रोशनाबाद फीडर से करीब दो सौ गांव को बिजली दी जाती है। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे ट्रांसमिशन से उपकेंद्र तक आने वाली 33 केवी लाइन का तार नीबकरोरी के पास टूट गया। इससे बिजली न मिलने से उपकेंद्र ठप हो गया। इसकी जानकारी जेई व एसडीओ को दी गई। कर्मचारियों को तार जोड़ने के लिए भेजा गया। देर शाम तक तार न जुड़ने से दो सौ गांव की बिजली देर रात तक गुल रही। एसएसओ संजीव यादव ने बताया कि तार जुड़वाने का काम चल रहा है। काम पूरा होने के बाद बिजली चालू होगी।
नवाबगंज। विद्युत उपकेंद्र से करीब 250 गांव को बिजली दी जाती है। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे 33 केवी लाइन के तार टूटने से आए फाल्ट से उपकेंद्र ठप हो गया। इससे गांवों को दी जाने वाली बिजली बंद हो गई। इसकी जानकारी पर एसडीओ व जेई ने टूटे तारों को जुड़वाने को कर्मचारी लगाकर काम शुरू कराया। शाम करीब साढ़े सात बजे तार जुड़ने के बाद आठ बजे गांवों की बिजली चालू की गई। दिन में करीब आठ घंटे गांवों की बिजली गुल रही।
विज्ञापन
नीचे की खबरें जरूरत पर लें---------------------
मीटर रीडरों के कसे पेच
फर्रुखाबाद। आसान किस्त योजना का सफल बनाने के लिए शनिवार को एक्सईएन ग्रामीण हरिशरण ने मीटर रीडरों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि बिजली का बिल निकालने के बाद उपभोक्ता या उसके परिवार के सदस्य के हाथ में दिया जाए। बकायेदारी होने पर आसान किस्त योजना के तहत पंजीकरण कराने को प्रेरित भी किया जाए। जो गलत बिल निकल रहे है। उसकी सूची तैयार कर एसडीओ व जेई को उपलब्ध कराए जाए, ताकि वह ठीक किए जा सकें। इस दौरान एसडीओ विनोद कनौजिया, रघुनाथ मौजूद रहे।
लाइन लॉस कम करने को चला चेकिंग अभियान
फर्रुखाबाद। लाइन लॉस कम करने के लिए शहरी क्षेत्र में शनिवार को चेकिंग अभियान चलाया गया। एसडीओ और जेई ने टीम के साथ ठंडी सड़क, चौक, कुटरा फीडरों की लाइन के मोहल्लों में अभियान चलाया। इस अभियान के तहत करीब 35 उपभोक्ताओं के घरों की बिजली बिल की बकायेदारी होने पर गुल कर दी गई।