{"_id":"57f933ab4f1c1b6d53270433","slug":"eight-patients-with-central-prison-inmate-malarias","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट्रल जेल कैदी समेत आठ मरीजों को मलेरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट्रल जेल कैदी समेत आठ मरीजों को मलेरिया
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
Updated Sat, 08 Oct 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
platelets, dengue
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहिया अस्पताल में दूसरे दिन भी फिजीशियन की आपातकालीन ड्यूटी लगने से ओपीडी के मरीजों को देखा गया। हालांकि शनिवार को मरीजों की संख्या कम रही। खून की जांच में सेंट्रल जेल के कैदी समेत आठ मरीजों को मलेरिया निकला।
फिजीशियन डा. अशोक कुमार की शनिवार को आपात कालीन ड्यूटी थी। जिस कारण ओपीडी में आने वाले मरीजों को इमरजेंसी में भेजा गया। यहां पर डाक्टर ने मरीजों को देखा और उन्हें दवा दी गई। इस दौरान डाक्टर ने बुखार से पीड़ित महिला मधु पत्नी श्यामपाल निवासी आवास विकास कालोनी, रामप्रसाद पुत्र मुन्नालाल निवासी बराकेशव थाना नवाबगंज, वृद्ध प्रेमचंद्र निवासी रौकरी थाना कंपिल को भर्ती कर लिया।
इसके बाद इन मरीजों को खून की जांचों के लिए भेज दिया गया। अस्पताल में डाक्टर एसपी सिंह, डाक्टर राजेश तिवारी, डाक्टर ब्रजेश सिंह ने मरीजों को देखा। शनिवार को 782 मरीजों ने अपना पंजीकरण कराया।
विज्ञापन
शनिवार को 184 मरीजों के खून की जांचें कराई गई। इनमें तीन मरीजों के ब्लड का सेंपल डेंगू की आशंका के चलते लिया गया। हालांकि किसी में डेंगू होने की पुष्टि नहीं की गई।
ब्लड टेस्ट में आठ मरीजों फूलचंद्र पुत्र रामस्वरुप निवासी विकास नगर बढ़पुर, अमित पुत्र रोशनलाल निवासी पुलमंडी फतेहगढ़, फरहोज पत्नी हसन निवासी कमालगंज, कल्लू पुत्र रामसेवक निवासी सातनपुर, वसुधा पत्नी अमर सिंह, गुड्डू पुत्र रामसेवक निवासी गंगानगर, गौरिया पत्नी हरी नरायन निवासी आवास विकास कालोनी और सेंट्रल जेल के कैदी हरिपाल सिंह पुत्र राजपाल को मलेरिया होने की पुष्टि हुई।
इसके अलावा 38 मरीजों के टाइफाइड निकला।