फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Eight injured including schoolgirl in road accidents

सड़क हादसों में छात्रा समेत आठ घायल

Mon, 27 Mar 2017 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Mon, 27 Mar 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
Eight injured including schoolgirl in road accidents
बठिंडा में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत
जिले के तीन थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में छात्रा समेत आठ लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इन दुर्घटनाओं में बाइक चालक के हेलमेट न लगाने के कारण उनके सिर में गहरी चोटें आई है।  
विज्ञापन


थाना कमालगंज के गांव नरायनपुर गढ़िया निवासी अनुज कुमार सोमवार को अपनी बहन आकांक्षा को हाईस्कूल की परीक्षा दिलाकर बाइक से वापस घर लौट रहा था। गांव गदनापुर के निकट सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। इस दुघर्टना में भाई व बहन दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों को एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अनुज हेलमेट नहीं लगाए था इस कारण उसके सिर में गहरी चोट आई है। उधर, थाना मऊदरवाजा के गांव रूपपुर मंगलीपुर निवासी सत्यपाल, उसका भाई सुधांशु और किशनपाल रेलवे स्टेशन मालगोदाम पर मजदूरी करते है। रविवार की रात तीनों लोग बाइक से मजदूरी करने के बाद वापस घर लौट रहे थे। चौक बाजार में रोडवेज की चपेट में आकर तीनों युवक घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर परिवार के लोग भी अस्पताल आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सत्यपाल बाइक चला रहा था वह हेलमेट नहीं लगाए हुए था। इस कारण उसके सिर में चोट आई।

इधर, शहर कोतवाली के मोहल्ला दीनदयाल बाग निवासी सज्जान पाठक और दिलीप पाठक रविवार की रात सड़क दुघर्टना में घायल हो गए। उनको लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ समय बाद परिजन दूसरे अस्पताल ले गए।


वहीं थाना मऊदरवाजा के गांव पचपुखरा निवासी सुखपाल सोमवार की सुबह साइकिल से सब्जी लेने के लिए जा रहा था। जब वह नखासे गुमटी के पास से गुजर रहा था। उसी समय बाइक की चपेट में आकर वह घायल हो गया। दुघर्टना के बाद बाइक चालक वाहन लेकर भाग गया। उसको लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed