{"_id":"5f4d3b6d8ebc3e3d1d1398af","slug":"education-farrukhabad-news-knp5799486191","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनामिका शुक्ला प्रकरण के मास्टर माइंड की शिक्षिका बहन बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनामिका शुक्ला प्रकरण के मास्टर माइंड की शिक्षिका बहन बर्खास्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। अनामिका शुक्ला प्रकरण के मास्टर माइंड पुष्पेंद्र की शिक्षिका बहन आरती उर्फ सपना को बीएसए लालजी यादव ने बर्खास्त कर दिया है। शिक्षिका अमिता कटियार के वर्ष 2017 से लगातार अनुपस्थित रहने पर अभिलेखों की जांच कराई गई। इसमें आरती के अमिता कटियार के फर्जी अभिलेखों के आधार पर नौकरी करने का मामला सामने आया था। बीएसए ने बर्खास्त शिक्षिका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश बीईओ मोहम्मदाबाद को दिए हैं।
मोहम्मदाबाद ब्लॉक के गांव परमखिरिया के पूर्व माध्यमिक विद्यालय की सहायक अध्यापिका अमिता कटियार 11 दिसंबर 2017 से बगैर बताए अनुपस्थित चल रही हैं। अमिता ने वर्ष 2015 में विज्ञान/गणित सहायक अध्यापक भर्ती में नौकरी पाई थी। इससे पूर्व शिक्षिका 2016 में 180 दिन प्रसूतकालीन अवकाश और फिर 12 नवंबर 2016 से 10 जनवरी 2017 तक, 3 अप्रैल से 17 मई 2017 और 11 अक्तूबर से 9 दिसंबर 2017 तक बाल्य देखभाल अवकाश पर रही। 11 दिसंबर 2017 से बगैर सूचना देकर विद्यालय से अनुपस्थित हो गई।
बीएसए ने बगैर सूचना के लगातार अनुपस्थित रहने पर दर्ज पते नगला खरा पोस्ट हुमायूंपुर जिला मैनपुरी पर नोटिस भेजा था। इस नाम की महिला न होने की रिपोर्ट लगकर डाक वापस आ गई। बीईओ मुन्नालाल त्रिवेदी जांच करने नगला खरा गांव गए। वहां ग्रामीणों को अमिता की फोटो दिखाई। तब पता चला कि फोटो वाली महिला आरती उर्फ सपना है।
विज्ञापन
उसने अमिता कटियार पुत्री जय प्रकाश कटियार (पत्नी सुनील कुमार) के नाम के फर्जी अभिलेख तैयार कर नौकरी पाई थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर बीएसए ने शिक्षिका अमिता कटियार (आरती उर्फ सपना) को बर्खास्त कर तीन दिन में उसके खिलाफ रिपोर्ट लिखाने के आदेश दिए हैं। वेतन के रूप में जो राजकीय धन शिक्षिका ने पाया है, उसकी वसूली करने के भी आदेश दिए गए हैं।