{"_id":"5e15d4718ebc3e87ed670a88","slug":"education-farrukhabad-news-knp537037634","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट घड़ी पहनकर परीक्षा नहीं दे सकेंगे परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट घड़ी पहनकर परीक्षा नहीं दे सकेंगे परीक्षार्थी
विज्ञापन
कोमल चंद्र जोशी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज। इस साल सीबीएसई और सीआईएससीई बोर्ड ने परीक्षा प्रणाली में बदलाव कर दिया है। अब परीक्षार्थी स्मार्ट और डिजिटल घड़ी पहनकर बोर्ड परीक्षा नहीं दे पाएंगे। उनको परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने से पहले इसे उतारना पड़ेगा। परीक्षार्थियों को एनालॉग घड़ी पहनने की छूट दी गई है। साथ ही बोर्ड परीक्षा के दौरान यूनिफार्म पहनना भी अनिवार्य किया गया है।
सीबीएसई व सीआईएससीई बोर्ड परीक्षा नियंत्रक ने इस साल परीक्षा प्रणाली में बदलाव कर केंद्रों को गाइडलाइन भेज दी है। एपी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य कोमलचंद्र जोशी ने बताया कि यह तो सबको पता है कि बोर्ड परीक्षा में कैलकुलेटर या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना सख्त मना है। जो परीक्षार्थी किसी भी प्रतिबंधित सामान को परीक्षा में लेकर जाता है तो उस पर बोर्ड के नियमों के अनुसार कार्रवाई भी की जाती है। फरवरी-मार्च में बोर्ड परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। सीबीएसई की ओर से होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं में डिजिटल या स्मार्ट घड़ी पर पहले से ही रोक है। अब दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में भी बदले नियम लागू होंगे। बोर्ड से जारी निर्देश में कहा गया है कि यदि कोई परीक्षार्थी केंद्र पर स्मार्ट घड़ी पहनकर चला आए तो प्रवेश से पहले घड़ी उतारनी पड़ेगी। परीक्षा केंद्र के कमरों में दीवार घड़ी लगाई जाएगी। हर घंटे पर घंटी बजाकर समय की जानकारी मिलेगी।
सभी केंद्रों को निर्देश दिया गया है कि केंद्रों पर परीक्षार्थियों की गिनती और पहचान उनके यूनिफार्म से की जाए। यदि एक स्कूल में कई विद्यालयों का केंद्र हो तो ऐसे परीक्षार्थियों को मिलाकर बैठाना होगा। सीआईएससीई परीक्षा स्वकेंद्र प्रणाली है, लेकिन उन्हें भी यूनिफार्म में आने को कहा गया है।