{"_id":"631ccbce664c641bfa18c057","slug":"e-rickshaw-and-cash-looted-by-making-the-driver-unconscious-farrukhabad-news-knp717427970","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक को बेहोश कर ई-रिक्शा व नकदी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक को बेहोश कर ई-रिक्शा व नकदी लूटी
विज्ञापन
शमसाबाद। चालक को नशीला पदार्थ सुंघाकर ई-रिक्शा व नकदी लूट ली गई। चालक ने थाने में दो युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस घटना संदिग्ध मान रही है।
मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला बजरिया हाता पीर अली निवासी चालक अफजल के पास शनिवार को दो युवक पहुंचे और शमासाबाद तक जाने के लिए उसका ई-रिक्शा बुुक किया।
अफजल दोनों युवकों को ई-रिक्शा पर बैठाकर गांव अमलैैया आशानंद के पास पहुंचा। आरोप है कि पीछे बैठे युवक ने कोई नशीला पदार्थ अफजल को सुंघा दिया।
इससे वह बेहोश गया और उसे सड़क किनारे फेंक ई-रिक्शा लेकर दोनों युवक चले गए। जेब में रखे एक हजार रुपये भी गायब थे।
राहगीरों ने अफजल को बेहोश पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। होश में आने पर अफजल ने घटना की जानकारी दी।