फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Duty personnel for the ruckus

ड्यूटी के लिए कर्मियों ने किया हंगामा

Mon, 14 Dec 2015 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Mon, 14 Dec 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
Duty personnel for the ruckus
अमृतपुर/मोहम्मदाबाद/कमालगंज। ग्राम सभा राजेपुर में दूसरी पाली में ड्यूटी लगे होने के बावजूद सुबह बुलाए जाने पर मतदान कर्मचारियों ने हंगामा किया। मतदानकर्मियों का कहना था कि सुबह ड्यूटी लगाए जाने की सूचना देकर बुला लिया गया लेकिन अब ड्यूटी नहीं लगाई जा रही है। इनकी बीडीओ से नोकझोंक भी हुई। सीडीओ ने मौके पर पहुंचकर दूरदराज से आए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर मामला शांत कराया। उधर, मोहम्मदाबाद में भी दूसरी पाली के कर्मचारियों को सुबह बुलाने पर हंगामा हुआ।
विज्ञापन


गंगापार महात्मा गांधी इंटर कालेज राजेपुर में बने मतगणना स्थल पर दूसरी पाली में ड्यूटी लगे होने वाले कर्मचारी आरेंद्र सिंह यादव, ओमकार सिंह, महेंद्र सिंह, सतेंद्र सिंह, रामशरन सिंह, नागेंद्र कुमार, सतेंद्र सिंह, बिजेंद्र पाल और सुनील परमार का कहना था कि उन लोगों को सुबह ड्यूटी लगाए जाने की बात कहकर बुला लिया गया। अब उनकी ड्यूटी नहीं लगाई जा रही है। उनकी शाम को ड्यूटी लगी थी तो फिर उन्हें सुबह क्यों बुलाया गया। अब न तो ड्यूटी लगाई और न ही हस्ताक्षर कराए।
विज्ञापन


बीडीओ शिव कुमार सिंह ने हंगामा कर रहे कर्मचारियों से कहा कि वह लोग भोजन करें, ड्यूटी लगाई जाएगी। इसी बात पर कर्मचारियों की बीडीओ से नोकझोंक होने लगी। कर्मचारियों का कहना था कि वह लोग यहां भोजन करने नहीं आए हैं। हंगामा होता देख सीडीओ एसएन शुक्ल ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। उन्होंने बीडीओ को निर्देश दिए कि दूरदराज से आए शिक्षकों की ड्यूटी लगाएं। पास के शिक्षकों की ड्यूटी शाम को लगाई जाए। इसके चलते पास से आए शिक्षक लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहम्मदाबाद प्रतिनिधि के अनुसार, मेजर एसडी सिंह इंटर कालेज में बने मतगणना स्थल पर मतगणना कर्मचारियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। कर्मचारियों का कहना था कि उनकी ड्यूटी दूसरी पाली में शाम पांच बजे लगाई गई थी। लेकिन उन्हें सुबह ही बुला लिया गया। एसडीएम सदर सुरेंद्र सिंह यादव ने समझा-बुझाकर मतदान कर्मचारियों को शांत किया। इनकी एसडीएम से नोकझोंक भी हुई।


कमालगंज प्रतिनिधि के अनुसार, आरपी पीजी कालेज में रिजर्व ड्यूटी में लगे कर्मचारियों ने यह कहते हुए हंगामा किया कि उन्हें अभी तक न तो भोजन मिला है और न ही चाय-नाश्ता मिला। तहसीलदार आरपी चौधरी ने मतगणना कर्मचारियों को चाय-नाश्ता और भोजन की व्यवस्था कराने के निर्देश ठेकेदार को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed