फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Due to the sunshine, the fair was brightened, the procession was taken out

धूप खिलने से मेले में रौनक, शोभायात्रा निकाली

Fri, 28 Jan 2022 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Due to the sunshine, the fair was brightened, the procession was taken out
रामनगरिया मेलार में ढोल बजाता साधु। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। धूप खिलने से आस्था की नगरी मेला रामनगरिया में रौनक और बढ़ गई है। संतों ने शोभायात्रा निकालकर गंगा मइया से कोरोना से निजात की प्रार्थना की। शोभायात्रा में हर-हर गंगे, हर-हर महादेव के जयकारे और घंटा-घड़ियाल की धुन गूंजती रही।
विज्ञापन

पांचाल घाट भागीरथी के तट पर बसी आस्था की नगरी को 12 दिन बीत गए। मौसम की बेरुखी से मेले में रौनक नहीं थी। शुक्रवार भोर से ही धूप खिल गई। संतों ने गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली। मेला बाजार व मनोरंजन, कल्पवास क्षेत्र में चहल-पहल दिखी। बाजार में महिलाओं ने खरीदारी और झूलों का आनंद लिया। वैष्णव संप्रदाय अखिल भारतीय श्रीपंचतेरा भाई त्यागी खालसा के महंत बालक दास की अध्यक्षता में बरगदिया घाट क्षेत्र से शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

इसमें साधु-संत अपने हाथों में हनुमानजी के तीन निशान लेकर सबसे आगे चल रहे थे। उसके पीछे पालकी पर ठाकुरजी विराजमान थे। श्रद्धालु पुष्प वर्षा कर रहे थे। गंगा के तट पर शोभायात्रा पहुचीं तो जयकारों से गंगा तट गूंज उठा। संतों ने तीन निशानों को गंगा स्नान कराया। कोरोना महामारी से निजात के लिए गंगा मइया से प्रार्थना की। बाद में परिक्रमा मार्ग से आश्रम पहुंची। प्रसाद वितरण किया गया है। कोरोना प्रोटोकाल का पालन किया गया। इसमें महंत विष्णुदास महाराज, महंत जगदीश दास, बजरंगदास त्यागी महाराज, महंत नारायण दास, जयरामदास, रघुवीर दास त्यागी, महंत फूलदास आदि साधु संत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिल भारतीय श्रीपंच निर्मोही अनी अखाड़ा के महंत नारायण दास की देखरेख में बटेश्वर धाम से शोभायात्रा निकाली गई। इसमें चार वीर हनुमानजी के निशान आगे चल रहे थे। साधु-संतों ने करतब भी दिखाए। हनुमानजी के निशानों को पहली सीढ़ी पर गंगा स्नान कराया गया। पांचवीं सीढ़ी होते हुए अपने आश्रम पर पहुंचे। बाद में प्रसाद बांटा गया। इसमें गोपाल दास, रामदास, हरिदास, श्याम किशोर दास, गणेश दास, चंद्रिका दास, रेशमादासी आदि मौजूद रहे।

रामनगरिया मेला में निकाली गई शोभायात्रा में शामिल साधु-संत। संवाद

रामनगरिया मेला में निकाली गई शोभायात्रा में शामिल साधु-संत। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

शोभायात्रा में शंख बजाते साधु। संवाद

शोभायात्रा में शंख बजाते साधु। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed