{"_id":"659ee683de526c63ef024d84","slug":"duda-employees-accused-of-demanding-money-in-the-name-of-providing-accommodation-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-7153-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: डूडा कर्मियों पर आवास दिलाने के नाम पर रुपये मांगने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: डूडा कर्मियों पर आवास दिलाने के नाम पर रुपये मांगने का आरोप
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर दलाल सक्रिय हैं। बुधवार को जिला नगरीय विकास अभिकरण कार्यालय में महिलाओं ने आकर डूडा कर्मचारियों पर आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया। एक महिला ने आवास दिलाने के नाम पर दो हजार तो दूसरी ने दस हजार रुपये लिए जाने का आरोप लगाया।
डूडा कार्यालय आईं सपना पत्नी नरेंद्र सिंह निवासी बरगदियाघाट ने आरोप लगाया कि चार माह पहले डूडा के कर्मचारी उसके घर आए। उन्होंने आवास दिलाने की बात कहते हुए उससे दो हजार रुपये की मांग की। उसने 1500 रुपये दे दिए। पीड़िता ने बताया कि जब उसने कार्यालय आकर पता किया तो उसका नाम ही नहीं था।
डूडा के कर्मचारी कह रहे हैं कि जो कर्मचारी उससे रुपये लाए हैं, उन्हें निकाला जा चुका है। वहीं, गढ़ी नवाब न्यामत खां पूरब निवासी सीमा देवी ने बताया कि पीएम आवास के लिए उसने आवेदन किया था। करीब सात माह पहले जांच करने आए डूडा के कर्मचारी उससे चार हजार रुपये ले गए।
विज्ञापन
बंगशपुरा से आईं नसीमा बानो ने बताया कि दो साल पहले आवेदन किया था। पांच माह पहले जांच के नाम पर दो युवक आए। उन्होंने रुपये की मांग की। मोहल्ले के ही एक परिचित के जरिए उन्होंने 10 हजार रुपये दे दिए, लेकिन आज तक आवास की किस्त नहीं मिली।
सिटी लेवल टेक्निकल अधिकारी (सीएलटीसी) नितिन सक्सेना ने शिकायत करने आई महिलाओं से कहा कि वे लोग किसी को रुपये न दें। अगर कोई रुपये मांगे तो इसकी शिकायत प्रभारी परियोजना अधिकारी से 9151999233 या फिर उन्हें 9151999231 पर फोन करके करें।
सीएलटीसी ने बताया कि महिलाओं ने पीएम आवास के नाम पर रुपये लिए जाने की शिकायत की है। सपना ने उदयभान व माखनलाल पर रुपये लिए जाने का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया है। इन दोनों कर्मचारियों को करीब दो-तीन माह पहले निकाला जा चुका है। बंगशपुरा की नसीमा बानो का नाम 4029 की सूची में है।