फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Drunk officer beat up people

नशे में धुत दरोगा ने रामलीला देखने आए लोगों से की मारपीट

Wed, 20 Oct 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Drunk officer beat up people
अमृतपुर। नशे में धुत दरोगा ने रामलीला देखने आए लोगों के साथ गालीगलौज और मारपीट की। डरे सहमे लोग वहां से चले गए। आदर्श रामलीला मंडल के पदाधिकारियों ने दरोगा की करतूत पर बैठककर एसओ से शिकायत की।
विज्ञापन

अमृतपुर में आदर्श रामलीला मंडल की ओर से रामलीला का मंचन किया जा रहा है। कस्बे में मंगलवार रात को रामलीला का मंचन चल रहा था। क्षेत्र के लोग रामलीला देखने के लिए आए थे। तभी थाने के एक दरोगा नशे की हालत में वहां पहुंचे। दरोगा ने ग्रामीणों के साथ गालीगलौज और मारपीट शुरू कर दी। दरोगा का उग्र रूप देेखकर
विज्ञापन

भयभीत ग्रामीण वहां से चले गए। इसकी जानकारी रामलीला कमेटी के लोगों को हुई। बुधवार को रामलीला कमेटी के प्रबंधक सुरेश चंद्र पाठक, सुनील अवस्थी, प्रशांत अवस्थी, गोपाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने बैठक की। बैठक में दरोगा की करतूत की सभी ने निंदा की। इस मामले में एसओ सुनील कुमार परिहार से थाने जाकर
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत की। एसओ ने दरोगा सुरजीत को जांच कर रिपोर्ट देने के आदेेश दिए। एसओ ने जांच के बाद कार्रवाई की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजने की बात कही। सीओ अमृतपुर अजेय कुमार शर्मा ने बताया कि वह बाहर हैं। घटना के बारे में लोगों ने जानकारी दी है। मामले में जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed